By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद जिले के 4 आदिवासी कमार जनजाति गांव में पहुंची बिजली की रोशनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > गरियाबंद जिले के 4 आदिवासी कमार जनजाति गांव में पहुंची बिजली की रोशनी
छत्तीसगढ़राज्य

गरियाबंद जिले के 4 आदिवासी कमार जनजाति गांव में पहुंची बिजली की रोशनी

Last updated: 2024/07/27 at 9:20 PM
Share
3 Min Read
गरियाबंद जिले के 4 आदिवासी कमार जनजाति गांव में पहुंची बिजली की रोशनी
SHARE

गरियाबंद

बिजली की रौशनी मिलने की खुशी क्या होती है यह आदिवासी कमार बाहुल्य ग्राम भीरालाट के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर ही महसुस किया जा सकता है. गरियाबंद जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दुर नेशनल हाईवे मैनपुर गरियाबंद मुख्य मार्ग के किनारे बसे ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम भीरालाट बिजली की रौशनी पहुचने में 75 वर्ष का समय लग गया और अब जब गांव में बिजली की रौशनी पहुंची तो ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है. ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए खुशी जाहिर किया है और साथ ही मुख्यमंत्री साय को अपने गांव आने का निमंत्रण भी दिया है.

गरियाबंद जिले के दर्जनों गांव में बिजली लगाने की मांग को लेकर ग्रामीण सालों से संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजना जो विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संचालित की जा रही है. पीएम जनमन योजना के तहत लगातार मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के छिंदौला, लूठापारा में तीन माह पूर्व ही बिजली की रौशनी पहुंचाई जा चुकी थी. तो वहीं नेशनल हाईवे मैनपुर गरियाबंद मार्ग में बसे कमार बाहुल्य पारा भीरालाट जिसमें लगभग 15 से 18 कमार जनजाति परिवार के लोग निवास करते हैं, यहां के ग्रामीण कई बार बिजली की मांग करते-करते थक चुके थे. अब साय सरकार ने इस गांव को बिजली से रौशन कर दिया है.

गरियाबंद जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल के सक्रियता और लगातार दिशा निर्देश के बाद बिजली विभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता अतुल तिवारी के विशेष प्रयास से पीएम जनमन योजना के तहत ग्राम भीरालाट में एक महीने पहले सर्वे कर गांव में बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और इस गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार ग्रामीणों के 15 घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया है.

एक हफ्ते पहले यहां बिजली कनेक्शन लगाकर इसका ट्रायल किया गया. इसके बाद इसे विधिवत शुरू किया गया. बारिश के मौसम के बीच गांव में बिजली की रौशनी पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. ग्रामीणों ने इसके लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है.

ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम पारा भीरालाट जो नेशनल हाईवे के किनारे बसा है लेकिन यह गांव चारों तरफ घने जंगल से घिरा हुआ है. इसके कारण खासकर बारिश के दिनों में यहां जहरीले जीव-जन्तुओं और हिंसक वन्य प्राणियों का खतरा बना रहता है. तो वहीं सौर उर्जा से एक-डेढ घंटा ही रौशनी हो पाती थी. पूरी रात ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारना पड़ता था. इस गांव के बच्चों को भी अब पढ़ाई के लिए बिजली की रौशनी मिलने से लालटेन से छुटकारा मिल गया है.

You Might Also Like

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

July 27, 2024 July 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर ने बनाई जिला समिति, पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने की तैयारी छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर ने बनाई जिला समिति, पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने की तैयारी
Next Article नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?