By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कृष्णा ज्वेलर्स में बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दुकान में घुसकर सोने के चुराए आभूषण, पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > कृष्णा ज्वेलर्स में बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दुकान में घुसकर सोने के चुराए आभूषण, पकड़कर किया पुलिस के हवाले
छत्तीसगढ़राज्य

कृष्णा ज्वेलर्स में बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दुकान में घुसकर सोने के चुराए आभूषण, पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Last updated: 2024/08/02 at 7:15 PM
Share
3 Min Read
कृष्णा ज्वेलर्स में बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दुकान में घुसकर सोने के चुराए आभूषण, पकड़कर किया पुलिस के हवाले
SHARE

बिलासपुर

जुआ और सट्टे में हारकर युवक कर्जे में डूब गया। कर्ज से उबरने युवक ने लूट की योजना बना ली। कोरबा जिले के पाली से आकर उसने सरकंडा के सीपत रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। उल्टे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आभूषण खरीदी के बहाने आया युवक

सरकंडा के सीपत रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक हर्ष सोनी अपनी मां अंजू सोनी के साथ गुरुवार की सुबह दुकान पर थे। इसी दौरान एक युवक खरीदी के बहाने उनकी दुकान पर आया। उसने सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने जैसे ही आभूषण निकालकर काउंटर पर रखा युवक उसे झपटकर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से दुकान संचालक हड़बड़ा गया। वे शोर मचाते हुए लूटेरे के पीछे भागने लगे। इधर आसपास के लोगों ने भी आभूषण लूटकर भाग रहे युवक को दौड़ाया। थोड़ी ही दूर पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों की भीड़ ने युवक की पिटाई की। इसके बाद उससे आभूषण लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

कर्ज से उबरने के लिए लूट की योजना

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक का नाम अतुल दास निवासी पाली है। युवक जुआ और सट्टे में मोटी रकम हार चुका है। इसके कारण वह कर्ज में डूबा है। कर्ज से उबरने के लिए उसने लूट की योजना बनाई थी। वह अपनी बाइक पर शहर आया था। लूट की घटना को अंजाम देते समय वह लोगों की पकड़ में आ गया। पुलिस उससे पूछताछ कर और भी घटनाओं में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दुकान संचालक ने जुर्म दर्ज नहीं कराया है।

दुकान संचालक ने दिखाई हिम्मत, आसपास के लोगों ने किया सहयोग

दुकान में ग्राहक बनकर आया युवक अचानक ही जेवर लेकर भागने लगा। इसे देख दुकान संचालक हर्ष सोनी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागने लगे। इसे देख आसपास के लोग भी लूटेरे युवक के पीछे भागने लगे। दुकान संचालक ने जिस तरह से हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे का पीछा किया इससे वह कुछ दूर ही भाग पाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। लूट के जेवर युवक के पास से मिल गए। मामले में शिकायत दर्ज कर लिया गया है।

You Might Also Like

नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश……

पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई….

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 22 हजार से अधिक मरीजों को घर के पास मिला निःशुल्क उपचार…..

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’….

August 2, 2024 August 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भिलाई में डीपीएस स्‍कूल के टीचर पर 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप भिलाई में डीपीएस स्‍कूल के टीचर पर 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप
Next Article स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने निकली युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में मौत स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने निकली युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई….
पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश……
नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 22 हजार से अधिक मरीजों को घर के पास मिला निःशुल्क उपचार…..
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 22 हजार से अधिक मरीजों को घर के पास मिला निःशुल्क उपचार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?