By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर विमानतल पर 2015 से खड़ा है बांग्लादेशी विमान? 90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी ने नहीं लिया एक्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर विमानतल पर 2015 से खड़ा है बांग्लादेशी विमान? 90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी ने नहीं लिया एक्शन
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर विमानतल पर 2015 से खड़ा है बांग्लादेशी विमान? 90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी ने नहीं लिया एक्शन

Last updated: 2024/08/03 at 9:08 AM
Share
4 Min Read
रायपुर विमानतल पर 2015 से खड़ा है बांग्लादेशी विमान? 90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी ने नहीं लिया एक्शन
SHARE

 रायपुर
 बीते नौ वर्षों से रायपुर विमानतल में खड़े यूनाइटेड एयरवेज बांग्लादेश के एमडी- 83 विमान का पार्किंग शुल्क करीब चार करोड़ रुपये पहुंच चुका है। रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने इन नौ वर्षों में बांग्लादेशी एयरलाइंस को 90 से अधिक बार पत्र व ईमेल प्रेषित कर विमान हटाने और पार्किंग शुल्क चुकाने को कहा है, लेकिन एयरलाइंस ने न तो शुल्क चुकाया है और न ही विमान को वापस ले गई है।

ठंडे बस्ते में है नीलामी की तैयारी

पिछले दिनों रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने विमान की नीलामी की तैयारी के लिए कानूनी सलाह भी ली थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। विमान पार्क रहने से रायपुर एयरपोर्ट के नौ में से एक पार्किंग नौ वर्षों से आरक्षित ही है। विमानतल के निदेशक एसडी शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। अब वहीं से निर्णय लिया जाएगा।

अगस्त 2015 से पार्क है विमान

बता दें कि सात अगस्त 2015 को 173 यात्रियों को लेकर ढाका से मस्कट जाते समय विमान का इंजन खराब हो गया था। विमान ने रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की थी, तब से विमान यहां खड़ा है।

बांग्लादेशी कंपनी से नहीं आया कोई जवाब :

इस बांग्लादेशी फ्लाइट को यहां से ले जाने के संबंध में रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा बीते नौ वर्षों में बांग्लादेशी कंपनी को 90 से अधिक बार पत्र व ईमेल किए जा चुके है। लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इसके चलते आगे की कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। 2015 को ढाका से मस्कट जा रहे बांग्लादेश के यूनाइटेड एयरवेज के विमान (एमडी-83) की रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. तब से ही यह विमान रायपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा हुआ है। इस विमान की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

वर्ष 2019 में बांग्लादेशी कंपनी के विशेषज्ञ रायपुर पहुंचे थे और उस दौरान ही इस विमान को 300 मीटर खिसकाया गया था। विशेषज्ञों ने उस दौरान कहा था कि जल्द ही इस विमान को ले जाया जाएगा,ले किन उस दिन के बाद से कंपनी का न कोई अधिकारी आया और न ही इस विमान को ले जाने की कोशिश हुई। बाद में जानकारी आई संचालनकर्ता कंपनी बंद हो गई है, जिसके बाद यह रायपुर एअरपोर्ट ऑथोरिटी के लिये जी का जंजाल बना हुआ है।

क्यों अब तक विमान नहीं बेच सका एयरपोर्ट प्रबंधन

जानकारों की माने तो रायपुर विमानतल में खड़े बांग्लादेश के इस विमान का पार्किंग का किराया आज 3 करोड़ तक पहुंच चुका है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिरकार विमान को क्यों बेचा जा नहीं सका। इसके पीछे की वजह यह सामने निकलकर आई है कि बांग्लादेश का यह बड़ा एयरक्रॉफ्ट पूरी तरह कबाड़ हो चुका है। इसके दोबारा इस्तेमाल करने की कोई गुंजाईश नहीं बची है। इसलिए रकम की वसूली के लिए इसकी नीलामी ही एकमात्र रास्ता है। वहीं  अधिकारियों का इस मसले पर कहना है कि एयरक्रॉफ्ट दूसरे देश की एयरलाइंस का है, इसलिए बिना एयरलाइंस की अनुमति के इसे बेचा नहीं जा सकता है। इस मामले में उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है, मगर उनकी ओर से किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं आ रहा है। इसको लेकर कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द इसकी नीलामी की जाएगी। 

 

 

You Might Also Like

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

August 3, 2024 August 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विष्णु देव साय ने आज संवाददाताओं से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी, कांग्रेस पर निशाना साधा विष्णु देव साय ने आज संवाददाताओं से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी, कांग्रेस पर निशाना साधा
Next Article CG में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा अपडेट, 15 अगस्त को मिल सकती है खुशियों की सौगात CG में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा अपडेट, 15 अगस्त को मिल सकती है खुशियों की सौगात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?