By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लगातार हो रही बारिश के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन सर्तकता बरते
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > लगातार हो रही बारिश के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन सर्तकता बरते
मध्यप्रदेशराज्य

लगातार हो रही बारिश के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन सर्तकता बरते

Last updated: 2024/08/05 at 12:33 PM
Share
7 Min Read
लगातार हो रही बारिश के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन सर्तकता बरते
SHARE

भोपाल ।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें और आवश्यकता होने पर तत्काल आमजनता को आगाह किया जाए, जिससे कहीं भी कोई दुर्घटना न हो। अतिवर्षा और बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम सावधानियां के बाद भी यदि कोई घटना और दुर्घटनाएं होती हैं, तो ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

प्रदेश में वर्षा की स्थिति और शासन द्वारा किए गए प्रबंध

प्रदेश में 3 अगस्त तक 548.9 मि.मी. वर्षा हो चुकी है यह औसत से 14% अधिक है। आगामी 3 दिनों में भी सम्पूर्ण प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। आज लगभग पूरे प्रदेश में वर्षा हो रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिला भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम्, जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा में अतिभारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। जिला सीहोर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मण्डला, बालाघाट, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, एवं डिण्डौरी जिलों में भारी वर्षा तथा शेष सभी जिलों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

सिंचाई डेमों की स्थिति

प्रदेश के ज्यादातर सिंचाई डेम अभी 60-80% के आस-पास भरे हैं। बाणसुजारा 68.56%, बरगी 88.49%, बारना 79.18%, संजय सरोवर 66.71%, राजघाट 75.90%, तवा 82.45% भर चुका है। वर्तमान में बाणसुजारा (टीकमगढ़) के 06 गेट, बरगी (जबलपुर) के 09 गेट, बिलगांव मीडियम प्रोजेक्ट (डिण्डौरी) 02 गेट, कलियासोत डेम (भोपाल) के 2 गेट, कोलार डेम (सीहोर) के 02 गेट, मटियारी (मंडला) के 06 गेट, मोहनपुरा (राजगढ) 02 गेट, पागरा फिडर (सागर) के 08 गेट, पवई मीडियम प्रोजेक्ट (पन्ना) के 06 गेट, पेंच डायवर्जन (छिंदवाडा) का 04 गेट, राजघाट (अशोकनगर) के 12 गेट, संजय सागर (विदिशा) 01 गेट, तवा (नर्मदापुरम) 03 गेट, थानवर (मंडला) 05 गेट, संजय सरोवर (सिवनी) के 03 गेट खोले गये हैं।

इस मॉनसून में अभी तक हुई जन और पशु हानि और मकानों में क्षति के मामलों में राहत राशि तत्काल वितरण करने के निर्देश दिये गए हैं। इसके लिये जिलों में पर्याप्त बजट भी उपलब्ध करवाया गया है। वर्तमान में फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बाढ़ प्रभावितों के लिए 02 कैम्प संचालित है, जिसमें कुल 290 लोगों को रखा गया हैं। सागर जिले में 01 कैम्प संचालित है, जिसमें 25 लोगों को रखा गया है।

जिलेवार स्थिति:-

शिवपुरी – तहसील पोहरी के केदारेश्वर मंदिर पर सरकुला नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से 8 लोग फस गए हैं। मौके पर पुलिस एवं राजस्व टीम ओ.एस.डी.आर.एफ. की टीम पहुँच गई है। सभी 8 लोग ऊंचाई पर हैं एवं सुरक्षित हैं।

हरदाः- तहसील हंडिया अंतर्गत ग्राम झुगरिया मनोहरपुरा, अजनई-बमनई, गांगियाखेडी-घोडाकुण्ड रास्ते पर बने रपटों पर पानी होने से मार्ग बंद है। रात भर से वर्षा हो रही है। नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरियाली अमावस्या के चलते किनारे के गांवों में घाट पर नहाने से रोक दिया गया है।

रायसेन:- नाले में 02 व्यक्तियों के बहने की सूचना पर सर्चिग जारी है। नर्मदा नदी में 01 व्यक्ति के कूदने एवं नाले में 01 बच्चे की डूबने की पर सूचना पर सर्चिग जारी है।

छतरपुरः- धसान नदी में एक संदग्धि बॉडी नदी में फसी होने पर SDERF टीम द्वारा सर्चिग जारी है।

खरगोन:- 01 व्यक्ति नर्मदा नदी में नहाने गया था। उसके डूबने की सूचना पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

बालाघाटः- संगाडी नाले में एक अज्ञात महिला का शव बहने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा सर्चिग जारी है।

सागर:- रातभर वर्षा हुई है। निचले इलाकों में पानी भरने की सूचना है। जनहानि नहीं हुई है। वर्तमान में हल्की बारिश हो रही है।

सीहोर:- ग्राम छिदगाव काछी से चमेटी मार्ग बंद। बैरिकेट लगा दिया गया है। कोटवार तैनात है। नर्मदा नदी में 01 महिला के कूदने की सूचना पर सचिंग जारी है।

रीवा:- 3 अगस्त 2024 को दोपहर रीवा जिले की मनगवां तहसील के ग्राम गढ़ में अशासकीय सनराइज विद्यालय के समीप बाउंड्रीवाल गिरने से 04 बच्चों की मृत्यु हुई है। 01 बच्चा एवं 01 महिला घायल होने से उपचाररत हैं। पिकनिक मनाने गये 12 लोगो को जंगली क्षेत्र जल भराव में फंसे होने की सूचना पर SDERF द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शहडोल:- 02 अगस्त 2024 को सांय लगभग 7 बजे अतिवृष्टि के कारण निर्माणाधीन ब्यौहारी न्यू सपटा मार्ग के चैनेज में झापर नदी पर लगभग 35 वर्ष पुराना पूर्व निर्मित बाक्स कलवर्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुल के दोनो तरफ बैरिकेडिंग की गई है। दुर्गा माता मंदिर के पास बरसात का पानी भर जाने से कुछ लोग के फसे होने की सूचना पर SDERF टीम घटना स्थल पर पहुँची जहा स्थिति सामान्य है और सभी सुरक्षित है। फ्लोटिंग पम्प की सहायता से पानी खाली कराया गया है।

भोपाल:- ईदगाह हिल्स में NDRF कार्यालय की बाउड्रीवाल गिर गई है। जनहानि नही हुई है।

उमरिया:- 01 व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिग जारी है।

छिंदवाड़ा:- पेंच नदी में 01 व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिग जारी है।

पन्ना:- जल भराव के कारण एक ट्रक के फसने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा ड्राइवर एवं उनके सहयोगी को सकुशल निकाला।

सिंगरौली:- जल भराव होने पर 25 लोगो के फसे होने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा सभी को सुरक्षित निकाला गया।

कटनी:- गर्रा घाट में अभी पुल के काफी ऊपर से नदी बह रही है। सभी नदी नालों में पानी बढ़ा है। रास्ते बंद है। जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण कुछ स्थानों में जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है, जलभराव वाले क्षेत्रों में विभागों से सुरक्षा की दृष्टि से वैरीकेट एवं कर्मचारी तैनात किये गये है, किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

August 5, 2024 August 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिना प्रमाण पति पर चारित्रिक लांछन, मारपीट के आरोप, हाईकोर्ट ने तलाक को उचित ठहराया बिना प्रमाण पति पर चारित्रिक लांछन, मारपीट के आरोप, हाईकोर्ट ने तलाक को उचित ठहराया
Next Article NTA का पहल: पेपर लीक रोकने के लिए 2025 से NEET परीक्षा सरकारी संस्थानों में की जाएगी आयोजित  NTA का पहल: पेपर लीक रोकने के लिए 2025 से NEET परीक्षा सरकारी संस्थानों में की जाएगी आयोजित 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?