By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सोशल इंजीनियरिंग के सहारे संघ बढ़ाएगा अपना दायरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > सोशल इंजीनियरिंग के सहारे संघ बढ़ाएगा अपना दायरा
मध्यप्रदेशराज्य

सोशल इंजीनियरिंग के सहारे संघ बढ़ाएगा अपना दायरा

Last updated: 2024/08/05 at 1:45 PM
Share
6 Min Read
सोशल इंजीनियरिंग के सहारे संघ बढ़ाएगा अपना दायरा
SHARE

भोपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर संघ की तरफ से बड़ा आयोजन या उत्सव नहीं मनाया जाएगा, बल्कि संघ को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए संघ सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लेगा। इसको लेकर इंदौर में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संपर्क विभाग की बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह तय हुआ कि संघ ज्यादा से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ाए और समाज को जागरूक करने का काम करे। साथ ही संघ के कार्य और विचारधारा से ऐसे लोगों को अवगत कराएं जो संघ को लेकर उचित धारणा नहीं रखते हैं। बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने देश की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक शक्तियों को मजबूत करने पर बल दिया। आरएसएस इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय है। युवा वर्ग तक संघ अपनी विचारधारा, संघ अपने कार्यों की जानकारी देने के लिए इंटरनेट मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संपर्क विभाग की बैठक इंदौर में हो रही है। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान संघ देशव्यापी मेगा संपर्क अभियान चलाएगा। इसके तहत सभी वर्गों समुदायों, समाजों और विचारधाराओं के संगठनों और लोगों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान देश में एक भी परिवार नहीं बचेगा जिससे संघ के संपर्क विभाग के कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे। संघ का जोर खास तौर पर महिलाओं और युवाओं पर रहेगा। ये बैठक कितनी महत्वपूर्ण थी यह इसी से जाहिर है कि सभी बैठकों में खुद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे रामलाल, सह संपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे और रमेश पप्पाजी मौजूद रहे। इनके अलावा संघ के सभी 11 क्षेत्रों के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख, सह संपर्क प्रमुख। इसी तरह 46  प्रांतों के संपर्क विभाग की शीर्ष टोली बैठक में मौजूद हैं।

Contents
नहीं होंगे बड़े आयोजनशाखाओं का होगा विस्तार

नहीं होंगे बड़े आयोजन


संघ के शताब्दी वर्ष 2025 में सोशल इंजीनियरिंग पर जोर देने के लिए वर्षभर होने वाले बड़े आयोजन में संघ के अनुषांगिक संगठनों की सक्रिय और बड़ी भागीदारी देखने को मिल सकती है। देवी अहिल्या के 300वीं जयंती वर्ष में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही जल-जंगल के संरक्षण के सामाजिक सरोकार की पहल में समाज के शिक्षित वर्ग की बढ़ी हुई सक्रियता नजर आएगी। सूत्रों का कहना है कि संघ अपने शताब्दी वर्ष समारोह को व्यापक स्तर पर मनाएगा लेकिन कोई भी बड़ा या भव्य कार्यक्रम नहीं होगा। इसकी बजाय छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से देश के सभी परिवारों और लोगों से संपर्क किया जाएगा। इनमें संघ विरोधी विचारधारा के लोग भी होंगे। खास तौर पर डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वैज्ञानिक, स्टार्टअप चलने वाले युवा जैसे समाज के तबके से संपर्क किया जाएगा। संघ के अखिल भारतीय संपर्क विभाग को खुद दत्तात्रेय होसबले मॉनिटर करने वाले हैं। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर-संघचालक डॉ मोहनराव भागवत ने दो माह पूर्व ही स्पष्ट घोषणा कर दी थी कि आरएसएस अपनी स्थापना के 100 बरस पूर्ण होने पर कोई उत्सव नहीं करेगा।

शाखाओं का होगा विस्तार


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 2025 में शताब्दी वर्ष है। इस वर्ष अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में इस संबंध में संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों और विभागों को कार्य योजना बनाकर दी गई है। संघ का संपर्क विभाग भी इंदौर की बैठक में इस संबंध में विचार विमर्श कर रहा है। दरअसल, शताब्दी वर्ष के लिए संघ ने कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं। सूत्रों के अनुसार संघ ने तय किया है कि अपने कार्य को सर्वस्पर्शी बनाया जाएगा। यानी समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघ की पहुंच होगी। खास तौर पर सामाजिक समरसता, युवाओं को शाखा से जोडऩा, शाखाओं की संख्या 1 लाख तक करना, कुटुंब प्रबोधन, ग्राम विकास और पर्यावरण संरक्षण के साथ सेवा प्रकल्पों में वृद्धि की योजना शताब्दी वर्ष में क्रियान्वित की जाएगी। देश के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंडलों और शहरी क्षेत्रों की सभी बस्तियों में संघ के कार्य और दैनिक शाखाओं का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। देश में कुल 58,981 मंडलों (संघ संरचना के अनुसार) में से 36,823 मंडलों में दैनिक शाखाएं चलती हैं। इसी प्रकार देश के शहरी क्षेत्रों में 23649 बस्तियों (संघ संरचना के अनुसार) में से 14,645 बस्तियों में संघ की उपस्थिति दिखाई देती है। बाकी स्थानों पर साप्ताहिक और मासिक बैठकें आयोजित की जाती हैं। इस परिपेक्ष में संपर्क विभाग की इंदौर की बैठक और महत्वपूर्ण हो जाती हैं।

You Might Also Like

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

August 5, 2024 August 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली त्योहार के दिन राज्य को मिली बड़ी सौगात… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली त्योहार के दिन राज्य को मिली बड़ी सौगात…
Next Article छत्तीसगढ़-अम्बिकापुर के माउंटेनमेन 15 को सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा, ऑस्ट्रेलिया में बनाएंगे नया रिकॉर्ड छत्तीसगढ़-अम्बिकापुर के माउंटेनमेन 15 को सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा, ऑस्ट्रेलिया में बनाएंगे नया रिकॉर्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?