By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 5 महीने से तबादला चाह रहे थे सागर एसपी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > 5 महीने से तबादला चाह रहे थे सागर एसपी
मध्यप्रदेशराज्य

5 महीने से तबादला चाह रहे थे सागर एसपी

Last updated: 2024/08/05 at 6:43 PM
Share
3 Min Read
5 महीने से तबादला चाह रहे थे सागर एसपी
SHARE

अब डेपुटेशन पर दिल्ली जा सकते हैं अभिषेक तिवारी

भोपाल । सागर के शाहपुर में हरदौल मंदिर के पास मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई थी। मामले में एसपी अभिषेक तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य और एसडीएम संदीप सिंह को हटा दिया गया। सागर एसपी का प्रभार एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उइके के पास है। खास बात यह है कि हटाए गए एसपी अभिषेक तिवारी पिछले 15 दिन से विदेश में छुट्टी मना रहे हैं। वे पिछले 5 महीने से तबादला चाह रहे थे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति होने के बावजूद डॉ. मोहन यादव सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही थी। अब वे डेपुटेशन पर दिल्ली जा सकते हैं।
साल 2013 बैच के आईपीएस अभिषेक तिवारी को मार्च 2024 में नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) में प्रतिनियुक्ति मिल गई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें गृह विभाग ने रिलीव नहीं किया। चुनाव के बाद उन्होंने फिर प्रयास किए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब सागर में हुए हादसे के बाद उन्हें रविवार देर रात पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सख्ती के नाम पर लिए गए निर्णय के बाद तिवारी के प्रतिनियुक्ति पर जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वे सरकार से अनुमति लेकर 15 दिन से परिवार के साथ निजी यात्रा पर अमेरिका में हैं। जल्द ही भोपाल लौटने वाले हैं। सरकार ने 27 जुलाई से 8 अगस्त तक उनकी छुट्टी अप्रूव की है।

Contents
तिवारी को मिल चुका है राष्ट्रपति वीरता पदकरायसेन में तीन साल पूरे करने वाले थे सहवाल

तिवारी को मिल चुका है राष्ट्रपति वीरता पदक

एसपी अभिषेक तिवारी प्रदेश के उन चुनिंदा अफसरों में शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। वे जब बालाघाट जिले के एसपी थे, तब 2019 और 2020 में नक्सलियों को मार गिराया था। इस पर उन्हें यह पदक दिया गया था। बालाघाट के बाद तिवारी रतलाम जिले के एसपी बने थे। रतलाम में कुछ समय रहने के बाद उनका तबादला सागर कर दिया गया। वे पिछले साल मार्च से यहां पदस्थ थे।

रायसेन में तीन साल पूरे करने वाले थे सहवाल

दूसरी ओर, सागर के नए एसपी बने 2014 बैच के आईपीएस अफसर विकास कुमार सहवाल रायसेन में एक महीने बाद तीन साल पूरे करने वाले थे। वे सबसे लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ रहने वाले चुनिंदा अफसरों में शामिल थे। 4 सितंबर 2021 को रायसेन एसपी बनकर आए थे। सितंबर में तीन साल पूरे होने से पहले तबादला किया ही जाना था।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

August 5, 2024 August 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संभागायुक्त महादेव कावरे ने राजधानी रायपुर के तीन सरकारी दफ्तरों का किया निरीक्षण संभागायुक्त महादेव कावरे ने राजधानी रायपुर के तीन सरकारी दफ्तरों का किया निरीक्षण
Next Article केजरीवाल को राहत नहीं, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज केजरीवाल को राहत नहीं, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?