By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पड़ोस में पनपने लगेंगे दुश्मन? शेख हसीना के जाने से भारत की बढ़ी टेंशन, उठे 5 बड़े सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > पड़ोस में पनपने लगेंगे दुश्मन? शेख हसीना के जाने से भारत की बढ़ी टेंशन, उठे 5 बड़े सवाल
देश

पड़ोस में पनपने लगेंगे दुश्मन? शेख हसीना के जाने से भारत की बढ़ी टेंशन, उठे 5 बड़े सवाल

Last updated: 2024/08/06 at 11:03 AM
Share
5 Min Read
पड़ोस में पनपने लगेंगे दुश्मन? शेख हसीना के जाने से भारत की बढ़ी टेंशन, उठे 5 बड़े सवाल
SHARE

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात ने भारत की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। शेख हसीना के रहते बांग्लादेश भारत का अच्छा दोस्त रहा है।

करीब 4000 किमी की सीमा को लेकर भी भारत लगभग निश्चिंत रहा है। लेकिन शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद चीजें पहले जैसी नहीं रह जाएंगी।

जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उसमें पाकिस्तान से जुड़े कुछ संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के सरकार में शामिल होने की बात कही जा रही हैं।

अगर ऐसा हुआ तो आने वाले वक्त में भारत के लिए मुश्किलें बढ़नी तय हैं। आइए जानते हैं शेख हसीना के जाने के बाद भारत की कौन-कौन सी टेंशन बढ़ जाएगी…

भारत विरोधी ताकतों के पनपने की आशंका्
बांग्लादेश में आर्मी ने शासन संभाल लिया है। वहां के आर्मी चीफ ने अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान किया है। खबरें हैं कि शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को इस अंतरिक सरकार में शामिल नहीं किया जाएगा।

जो दो पार्टियां सरकार में शामिल हो रही हैं वह हैं, बांग्लादेश नेशनल पार्टी और जमात-ए-इस्लामी। यह दोनों भारत को लेकर जहर उगलने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

जमात-ए-इस्लामी का तो पाकिस्तान से जुड़ाव जगजाहिर है। वहीं, बांग्लादेश नेशनल पार्टी को जब भी मौका मिला है भारत के खिलाफ नकारात्मक बातें कहीं हैं।

शेख हसीना ने प्रधानमंत्री रहते हुए भारत विरोधी ताकतों पर लगाम लगा रखा था। लेकिन अब हालात कैसे होंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह भी देखना होगा कि भारत विरोधी ताकतें बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में न करें।

बॉर्डर पर कैसे होंगे हालात
भारत और बांग्लादेश की सीमा करीब 4000 किमी लंबी है। जब तक शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं, भारत बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहा।

इस दौरान उसने देश में विकास और आर्थिक उन्नति पर ध्यान दिया। लेकिन हालात बदलने के बाद अब बॉर्डर को लेकर एहतियात बढ़ाना होगा।

खासतौर पर यह देखते हुए कि ड्रग्स, मानव तस्करी और नकली नोटों का खतरा यहां पर लगातार मंडराता रहता है। भारत की चिंता रहेगी कि बांग्लादेश की नई सरकार इन चीजों को कैसे हैंडल करती है।

नई सरकार करेगी सहयोग
भारत को यह भी चिंता रहेगी कि आने वाले वक्त में बांग्लादेश के साथ रक्षा सहयोग कैसा रहेगा। इसके अलावा आतंकवाद पर लगाम लगाने की कोशिशों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

पीएम मोदी और शेख हसीना की पूर्व की मुलाकातों में आतंकवाद पर लगाम लगाने के संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया गया था। इसके अलावा बांग्लादेश सैन्य बलों के मॉडर्नाइजेशन के लिए रक्षा औद्योगिकी सहयोग की बात भी चली थी।

लेकिन नई सरकार के साथ चीजें किस तरह से रूप बदलेंगी इस पर गौर करना होगा।

चीन पर नजर
शेख हसीना के वक्त भी बांग्लादेश और चीन के संबंध काफी बेहतर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह तय किया चीन के साथ कोई भी डील भारत से संबंधों पर असर न डाले।

तीस्ता डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में चीन का इंट्रेस्ट होने के बावजूद शेख हसीना ने जोर दिया था कि भारत ही इसे शुरू करे। पीएम मोदी के साथ पिछली मीटिंग के दौरान भारत वहां पर टेक्निकल टीम भेजने पर सहमत हो गया था।

वहां पर भारत विरोधी ताकतों के पनपने से चीन के लिए खुद को वहां पर मजबूत बनाना और आसान हो सकता है। ऐसे में भारत को देखना होगा कि नई सरकार इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर क्या रवैया अपनाती है।

रक्षा सौदों पर सवाल
भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग इस वक्त काफी बेहतर था। लेकिन शेख हसीना के देश छोड़कर भाग जाने के बाद बहुत सारी चीजें अधर में लटक गई हैं। बांग्लादेश के आर्मी चीफ वकार उज जमान अगले कुछ दिनों में भारत की यात्रा करने वाले थे।

जून में आर्मी बनने के बाद से यह उनकी पहली भारत यात्रा होती। एक महीने पहले ही बांग्लादेश ने इंडियन डिफेंस शिपयार्ड के साथ एक डील साइन की थी।

इस पर बड़ी रकम खर्च होनी थी, लेकिन जिस तरह से बांग्लादेश में हालात बदले हैं, भारत अब वेट एंड वॉच की मुद्रा में आ गया है।

The post पड़ोस में पनपने लगेंगे दुश्मन? शेख हसीना के जाने से भारत की बढ़ी टेंशन, उठे 5 बड़े सवाल appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

August 6, 2024 August 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आतंक के खतरे का स्तर बढ़ाया, संभवत: को किया संभावित ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आतंक के खतरे का स्तर बढ़ाया, संभवत: को किया संभावित
Next Article चोर हेलमेट पहनकर एटीएम में घुसा और कैमरों पर लगया पेंट, फिर ऐसे चुरा ले गया 20 लाख चोर हेलमेट पहनकर एटीएम में घुसा और कैमरों पर लगया पेंट, फिर ऐसे चुरा ले गया 20 लाख
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….
नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..
आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….
कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….
नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?