By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच एयरलाइन ‘Indigo और Air India ने रद्द की उड़ानें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच एयरलाइन ‘Indigo और Air India ने रद्द की उड़ानें
देश

बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच एयरलाइन ‘Indigo और Air India ने रद्द की उड़ानें

Last updated: 2024/08/06 at 11:42 AM
Share
3 Min Read
बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच एयरलाइन ‘Indigo और Air India ने रद्द की उड़ानें
SHARE

दिल्ली ।  बांग्लादेश में हुई भारी हिंसा और शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ‘इंडिगो और एयर इंडिया ने सारी फलाइट रद्द करने की घोषणा कर दी है। एक्स पर एक पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा, “बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।”एयरलाइन ने आगे कहा कि वे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, साथ ही उन्हें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार छूट दी जा रही है। एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।” आपको बता दें कि बांग्लादेश में हुए बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना का विमान भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है। यहां भारत के विदेश मंत्रालय से किसी के उनसे मिलने की संभावना है। शेख हसीना के विमान में रिफ्यूलिंग भी होगी। इसके बाद शेख हसीना का विमान भारत से रवाना हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, विमान में दूसरी बार रिफ्यूलिंग खाड़ी देशों में खासकर सऊदी अरब में होने की संभावना है। इसके बाद शेख हसीना के विमान के लंदन की ओर रवाना होंगी। आइए जानते हैं इस मामले पर सभी अपडेट हमारी इस खबर में..

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ढाका में प्रधानमंत्री के महल पर हमला करने के बाद, शेख हसीना भारत जाने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हो गईं। इस दौरान, ढाका और अन्य प्रमुख शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, कार्यालयों को बंद कर दिया गया और रेलवे सेवाएं भी स्थगित कर दी गईं। हिंसा के कारण पूरे देश में आर्थिक गतिविधियां ठप हो गईं और 170 मिलियन लोगों के देश में 14 पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 101 लोगों की मौत हो गई। रॉयटर्स के मुताबिक, बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा है कि देश में इमरजेंसी या कर्फ्यू लगाने की कोई भी जरूरत नहीं है। सेनाध्यक्ष ने ये भी कहा है कि आज यानी सोमवार की रात तक पूरी समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। सेना प्रमुख ने सभी छात्रों से शांत रहने और अपने घरों की ओर वापस लौटने की अपील की है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

August 6, 2024 August 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सरगुजा संभाग को मिले 100 चिकित्सक, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं,जशपुर में 21 तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में में 16 चिकित्सकों की हुई पदस्थापना सरगुजा संभाग को मिले 100 चिकित्सक, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं,जशपुर में 21 तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में में 16 चिकित्सकों की हुई पदस्थापना
Next Article शादी के नौ माह बाद पॉच माह की गर्भवती महिला ने लगाई थी फांसी शादी के नौ माह बाद पॉच माह की गर्भवती महिला ने लगाई थी फांसी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?