By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘वेदा’ को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म में कई सीन कटे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > मनोरंजन > ‘वेदा’ को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म में कई सीन कटे
मनोरंजन

‘वेदा’ को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म में कई सीन कटे

Last updated: 2024/08/07 at 1:14 PM
Share
3 Min Read
‘वेदा’ को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म में कई सीन कटे
SHARE

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' को अब सेंसर बोर्ड की तरफ से यूए सर्टिफिकेट दे दिया गया है। फिल्म में कुछ मिनटों के सींस को हटाने की मांग के साथ उसमें वॉइस ओवर जोड़ने के लिए कहा गया है।

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ दोनों ही इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वेदा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जॉन और शरवरी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं अब सेंसर बोर्ड ने 'वेदा' के कुछ सींस पर अपनी कैची चलाई है और कुछ सींस को ठीक करने के साथ ही नए वॉइस ओवर जोड़ने के लिए भी कहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'वेदा' को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। सीबीएफसी ने 6 अगस्त को 'वेदा' को यू/ए सर्टिफिकेट दिया था, क्योंकि इसके कंटेंट में 9 मिनट से ज्यादा की कटौती की गई थी। सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से इसके 1 मिनट 16 सेकंड के डिस्क्लेमर को संशोधित करने और इसमें वॉइस ओवर जोड़ने के लिए कहा है। इसके अलावा, एक डायलॉग जो कथित तौर पर महिलाओं और सामाजिक पहचान के प्रति अपमानजनक था, उसे भी संशोधित करने के लिए कहा गया है। एक अपमानजनक शब्द को भी 'बाना' से बदल दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब फिल्म से 2 मिनट 16 सेकंड लंबा फांसी वाला सीन भी हटा दिया गया है। निर्माताओं से जोधपुर हाईकोर्ट का जिक्र करते हुए 'जोधपुर' शब्द को म्यूट करने को भी कहा गया है। कोर्ट परिसर के अंदर हिंसा के दृश्यों को भी 30% कम करने को कहा गया है। फिल्म के एक सीन में एक किरदार मोबाइल फोन पर संस्कृत श्लोकों वाला ऑडियो ट्रैक सुनता हुआ दिखाई देता है। अब सेंसर बोर्ड ने इसे भी हटा दिया है। 'ब्राह्मण पुत्र…शूद्र का पुत्र' वाली टेक्स्ट जानकारी को भी हटाने को कहा गया है। आखिर में, निर्माताओं को करेंसी नोट फाड़ने वाले दृश्यों को भी धुंधला करने को कहा गया है।

जॉन अब्राहम के अलावा 'वेदा' में अभिषेक बनर्जी और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी। 'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका मतलब है कि यह राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया की स्त्री 2 से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। 

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

August 7, 2024 August 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फर्जी फर्म बनाकर 63 करोड़ रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी, सीजीएसटी ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार फर्जी फर्म बनाकर 63 करोड़ रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी, सीजीएसटी ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
Next Article छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों को दी तात्कालिक आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों को दी तात्कालिक आर्थिक सहायता
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?