By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली सरकार ने पशुओं की देखभाल के लिए स्थापित करेगी कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर भी जल्द होगा जारी 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली सरकार ने पशुओं की देखभाल के लिए स्थापित करेगी कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर भी जल्द होगा जारी 
राज्य

दिल्ली सरकार ने पशुओं की देखभाल के लिए स्थापित करेगी कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर भी जल्द होगा जारी 

Last updated: 2024/08/08 at 2:32 PM
Share
3 Min Read
दिल्ली सरकार ने पशुओं की देखभाल के लिए स्थापित करेगी कॉल सेंटर, टोल फ्री नंबर भी जल्द होगा जारी 
SHARE

दिल्ली सरकार लोगों के लिए तीन मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एमवीयू) के साथ एक कॉल सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है ताकि लोग बीमार आवारा जानवरों के बारे में रिपोर्ट कर उनके लिए चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें। विकास विभाग की पशुपालन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र स्थापित करने के लिए अनुरोध प्रस्ताव जारी किया है।

पशु मालिकों को पशु चिकित्सा सहायता की जरूरत

एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली सरकार ने पशुधन को उनके दरवाजे पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए ऐसे मॉडल की संकल्पना की है, जहां पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं और पशु मालिकों को पशु चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा, "मोबाइल पशु चिकित्सालयों के माध्यम से प्राप्त कॉल पर आवारा जानवरों को भी पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।"

एमवीयू के संचालन के लिए टोल फ्री नंबर होगा जारी

अधिकारी ने आगे कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1962 को सक्रिय किया जाएगा और मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (एमवीयू) के संचालन के लिए एक टोल फ्री नंबर के रूप में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर जानवरों को गुणात्मक, समय पर और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने के लिए पूरी परियोजना का मुख्य केंद्र होगा।

उन्होंने कहा, "यह सप्ताह के सभी दिनों में 12 घंटे के आधार पर काम करेगा। कॉल सेंटर का गठन एक पशुचिकित्सक और तीन कॉल अधिकारियों के साथ किया जाएगा, जो छुट्टियों सहित प्रतिदिन दो पालियों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक काम करेंगे।"

पशुपालन इकाई के अधिकारी ने कहा कि कॉल सेंटर में आपातकालीन मामलों का आकलन करने और महत्वपूर्ण अनुरोधों को काम के घंटों के दौरान निकटतम उपलब्ध मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई, अस्पताल या डिस्पेंसरी में भेजने के लिए एक पशुचिकित्सक होगा।

 सामान्य परिस्थितियों में मौके पर हो सकेगा जानवरों का इलाज 

अधिकारी ने कहा, कॉल सेंटर में कॉल और सेवाओं से संबंधित डेटा एकत्र करने के लिए एक समर्पित फीडबैक एवं गुणवत्ता टीम भी होगी और जीपीएस सिस्टम के माध्यम से इकाइयों की आवाजाही की निगरानी भी करेगी। टीम नियमित रूप से सेवा की गुणवत्ता का आंकलन करेगी और सुधार के लिए कदम सुझाएगी।

कॉल सेंटर क्षेत्र स्तर पर किसानों से नियमित फीडबैक लेकर और एमवीयू के माध्यम से किसानों को समय पर सेवाएं प्रदान करके टीकाकरण और टैगिंग के अधिकतम कवरेज का पालन करने के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि जानवरों का इलाज सामान्य परिस्थितियों में मौके पर ही किया जाएगा और जटिल मामलों को इलाज के लिए निकटतम पशु अस्पतालों या पशु आश्रय में परिवहन के लिए दिल्ली नगर निगम को भेजा जाएगा।

You Might Also Like

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

August 8, 2024 August 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘उलझ’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जाह्नवी कपूर की फिल्म ने 6 दिन में कमाई की सिर्फ इतनी ‘उलझ’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जाह्नवी कपूर की फिल्म ने 6 दिन में कमाई की सिर्फ इतनी
Next Article जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक प्रयास करें – राज्यपाल रमेन डेका जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक प्रयास करें – राज्यपाल रमेन डेका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?