By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-कोरबा में कुसमुंडा खदान में पहुंचा दंतैल हाथी, हमले में महिला की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-कोरबा में कुसमुंडा खदान में पहुंचा दंतैल हाथी, हमले में महिला की मौत
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-कोरबा में कुसमुंडा खदान में पहुंचा दंतैल हाथी, हमले में महिला की मौत

Last updated: 2024/08/08 at 4:15 PM
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा.

एक दंतैल हाथी जंगल से भटक कर गांव के मुख्य मार्ग पर जा पहुंचा जहां एसईसीएल कुसमुंडा खदान के करीब तक जा पहुंचा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि हाथी शहर की इतने करीब मुख्य मार्ग तक जा पहुंचा। जहां हाथी गांव के अंदर गली में घूमता हुआ नजर आ रहा है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली ग्रामीण महिला गायत्री बाई पर हाथी ने हमला कर दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां गायत्री के परिजन उसे तत्काल लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी तड़के सुबह जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा जंगल से कोरबा के नराईबोध आमगांव रलिया पहुंचा। जहां नराईबोध निवासी घायल गायत्री के नाती अनमोल कुमार ने बताया कि उसकी दादी रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकली हुई थीं। इस दौरान अचानक हाथी पीछे से आकर उनपर हमला कर दिया और वह बेहोशी हालत में पड़ी हुई थी। ग्रामीण सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथी की आने की सूचना के बाद लोग दहशत में हैं। वहीं, घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं, कई लोग हाथी के साथ छेड़छाड़ करते नजर आए। कोई अपने मोबाइल में वीडियो बना रहा था तो कई लोग उसे खदेड़ने के लिए उसके करीब जा रहे थे। जिस वजह से हाथी गुस्से में इधर-उधर भाग रहा था। वहीं, हाथी गांव में पहुंचने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुचीं और हाथी पर नजर बनाए रखी है। वहीं, ग्रामीणों को वन विभाग की टीम समझा रही है कि हाथी के करीब ना जाए। दंतैल हाथी काफी आक्रोशित है और एसईसीएल कुमुण्डा खदान के आसपास मुख्य मार्ग पर पहुच गया और हाथी मवेशियों को दौड़ाता हुआ नजर आया। वहीं, हाथी के करीब से बाइक सवार जान जोखिम में डाल कर आवाजाही करते नजर आए।
सूचना मिलते ही कोरबा डीएफओ और कटघोरा डीएफओ पहुंचे मौके पर पहुंचे और वन कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया ताकि हाथी शहर की ओर प्रवेश न कर सके। उसे रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया। वन विभाग की टीम हाथी पर निगरानी रखी हुई है। नरईबोध गेवरा बस्ती व आसपास के गांव में लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

You Might Also Like

विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात….

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा….

आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..

अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर….

August 8, 2024 August 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सायबर ठगों से शहडोल जिले के कलेक्टर भी हुए परेशान, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह सायबर ठगों से शहडोल जिले के कलेक्टर भी हुए परेशान, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह
Next Article इजराइल को छोड़ अरब देशों पर ही बरस पड़ा बौखलाया ईरान   इजराइल को छोड़ अरब देशों पर ही बरस पड़ा बौखलाया ईरान  
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार….
विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा….
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
Breaking News
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?