By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी
देश

तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Last updated: 2024/08/10 at 11:00 AM
Share
3 Min Read
तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका,  13 जिलों में रेड अलर्ट जारी
SHARE

देश के कई राज्यों में 9 अगस्त को झमाझम बारिश हुई। इसका सिलसिला आज यानी 10 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-UP, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। आइये जान लेते है आज कैसे रहेंगे देशभर में मौसम के हालात? 

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, केरल, बिहार, पश्चिम झारखंड, उत्तर और चरम दक्षिण-पूर्व हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 11 अगस्त को भी मौसम के ऐसे ही हालात रहने की संभावना है। ये सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में भी कमी आएगी। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में दक्षिण पश्चिम मानसून तेज होने के कारण 13 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून और पश्चिम से चलने वाली हवाओं की गति में बदलाव के कारण तमिलनाडु में लंबे समय तक बारिश होने की संभावना है।

कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, मदुरै, शिवगंगा, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, पुदुकोट्टई, तंजावुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल से लेकर राजस्थान में बारिश का अलर्ट

स्काईमेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। 

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ढोल-नगाड़ों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम का शानदार स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम का शानदार स्वागत
Next Article ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत… ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बिहान से बदली ममता की जिंदगी, सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर….
बिहान से बदली ममता की जिंदगी, सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई….
बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार….
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?