By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से मिल खोला बड़ा राज…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > बॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से मिल खोला बड़ा राज…
देश

बॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से मिल खोला बड़ा राज…

Last updated: 2024/08/11 at 12:05 PM
Share
3 Min Read
बॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से मिल खोला बड़ा राज…
SHARE

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्टा बॉलीवुड के जबरा फैन निकले हैं। शनिवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में काम करने की अपनी इच्छा को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को भी धन्यवाद दिया, जो तिमोर-लेस्ते की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मुर्मू प्रेजिडेंट होर्टा शो में भी शामिल हुईं।

इसे लेकर रामोस होर्टा ने कहा, ‘मेरे शो में आना स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद। यह बॉलीवुड जितना लोकप्रिय नहीं है। मैंने हमेशा बॉलीवुड में जाने का सपना देखा था। मगर, मैं वहां कभी जा नहीं सका।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो लोकतंत्र व बहुलवाद के मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।

मुर्मू ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता के साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की।

मालूम हो कि मुर्मू शनिवार को यहां पहुंचीं। यह भारत के किसी राष्ट्रपति की तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा है।

मुर्मू को रामोस-होर्ता ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने घोषणा की कि भारत शीघ्र ही दिली में एक रेजीडेंट मिशन खोलेगा।

भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मजबूत संबंध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत व तिमोर-लेस्ते के बीच संबंधों को और मजबूत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिली में तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री सनना गुस्माओ से भी मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। साथ ही, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।’ राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच लोकतंत्र और बहुलता के साझा मूल्यों पर आधारित गर्मजोशी भरे संबंध हैं।

इससे पहले, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति रामोस होर्ता ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे से आते समय वहां मौजूद बच्चों ने भी उनका अभिवदन किया।

The post बॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से मिल खोला बड़ा राज… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

August 11, 2024 August 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ने से भाजपा चिंतित, दांव पर दो राज्यों की सरकारें… संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ने से भाजपा चिंतित, दांव पर दो राज्यों की सरकारें…
Next Article मालदीव का चीन से हुआ मोहभंग, जयशंकर से मुलाकात के बाद मुइज्जू बोले- भारत हमारा अमूल्य पार्टनर… मालदीव का चीन से हुआ मोहभंग, जयशंकर से मुलाकात के बाद मुइज्जू बोले- भारत हमारा अमूल्य पार्टनर…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवांगन समाज को बताया छत्तीसगढ़ की प्रगति का सहभागी, शिक्षा और व्यवसाय में सराहनीय योगदान की सराहना की….
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवांगन समाज को बताया छत्तीसगढ़ की प्रगति का सहभागी, शिक्षा और व्यवसाय में सराहनीय योगदान की सराहना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ….
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने किया दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ….
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने किया दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?