By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत, मैदानी अमले की लापरवाही आई सामने, आयरन सुक्रोज की दवा तक नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत, मैदानी अमले की लापरवाही आई सामने, आयरन सुक्रोज की दवा तक नहीं
मध्यप्रदेशराज्य

उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत, मैदानी अमले की लापरवाही आई सामने, आयरन सुक्रोज की दवा तक नहीं

Last updated: 2024/08/12 at 1:00 PM
Share
5 Min Read
उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत, मैदानी अमले की लापरवाही आई सामने, आयरन सुक्रोज की दवा तक नहीं
SHARE

शहडोल ।   आदिवासी इलाकों में उल्टी दस्त का प्रकोप जारी है। उल्टी दस्त से दो लोगों की जिले में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में मैदानी अमले की लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार, गोहपारू के बरदौहा गांव में महिला व एक बालिका की मौत हुई हैं। दोनों बैगा समुदाय से थे। दोनों के घर आमने-सामने हैं, एक दिन के भीतर दो लोगों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और लोगों की जांच कर रही है। वहीं 7 नए मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित मिले हैं, जिन्हें अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।  बताया गया की 32 वर्षीय उर्मिला बैगा उल्टी दस्त से पीड़ित थी। गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र काफी दिनों से बंद था, जिसकी वजह से परिजन उसे इलाज कराने के लिए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल लेकर नहीं आ सके, जब महिला उल्टी दस्त से गंभीर हो गई तब परिजन उसे जिला अस्पताल शहडोल लेकर पहुंचे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसी तरह मृतका के घर के सामने रहने वाली 9 वर्षीय श्यामबाई बैगा उल्टी दस्त की चपेट में आ गई थी। जिसे इलाज के लिए गोहपारू अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने शहडोल रेफर कर दिया था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा कि गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। हैंडपंप आधा किमी दूर था और कुआं घर के नजदीक था। दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, जिसमें सात लोग उल्टी दस्त के मरीज मिले हैं, जिनका इलाज अस्पताल में भर्ती कर कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ एसडी कंवर, डॉ अंसुमान सोनारे, डॉ यूवी सिंह घर घर पहुंचकर सर्वे कर मरीजों को चिन्हित कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा रहता है और मुख्यालय में स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं रहते, इन सब वजहों से ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ समय पर नहीं ले पा रहे हैं और लोग बीमार हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि दो लोगों की उल्टी दस्त से मौत की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर पहुंच कर लोगों की जांच कर रही है। 7 मरीज उल्टी दस्त के मिले हैं, जिनका उपचार करवाया जा रहा है। रही बात मैदानी अमले की तो उनकी लापरवाही सामने आई है, बीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट आते ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सीएचओ की भी पदस्थापना, लेकिन लगा रहता है सब सेंटर में ताला

जिले के मैदानी अमले की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। कई उप स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना है, लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लटका रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि केलमनिया उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ साथ-साथ एनम की पदस्थापना है, लेकिन मनमर्जी तरीके से इसे खोला जाता है। बताया गया कि इसी तरह के हालात पटासी उप स्वास्थ्य केंद्र में है, यहां एएनएम तो लगातार आती हैं, लेकिन सीएचओ महीने में एक दो दिन ही सब सेंटर आकर मरीज को देखती हैं, जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं और उन्हें सही तरीके से स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है।

श्यामडीह कला, बरूका, अर्झुला, अर्झुली, छीरहटी सब सेंटर की हालत भी कुछ इसी तरह से हैं। यहां तो गर्भवती महिलाओं की जांच करने में भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लापरवाही बरत रही हैं। छीरहटी के एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और पत्नी को खून की कमी है। वह कई बार सब सेंटर जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से आयरन सुक्रोज लगाने की बात कह रहे थे, लेकिन सीएचओ ने यह कह कर उन्हें टाल दिया कि उनके सब सेंटर में आयरन शुक्रोज उपलब्ध नहीं है। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने जांच कर करवाई करने की बात कही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….

Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो….

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, सुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण भी बरामद, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती…..

August 12, 2024 August 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की एडवांस बुकिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट  फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की एडवांस बुकिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट 
Next Article पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में बड़े बदलाव, वापसी करने वाले तेज गेंदबाज और बल्लेबाज पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में बड़े बदलाव, वापसी करने वाले तेज गेंदबाज और बल्लेबाज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….
मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….
सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो….
Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?