By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव संभव, इलेक्शन कमीशन की तैयारियाँ पूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव संभव, इलेक्शन कमीशन की तैयारियाँ पूरी
राज्य

झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव संभव, इलेक्शन कमीशन की तैयारियाँ पूरी

Last updated: 2024/08/13 at 10:02 AM
Share
3 Min Read
झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव संभव, इलेक्शन कमीशन की तैयारियाँ पूरी
SHARE

झारखंड में समय से पूर्व विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उनका कार्यालय पूरी तरह तैयार है। जिला स्तर पर भी चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

के. रवि कुमार के अनुसार, विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से तय होगा। आयोग को राज्य में इस संबंध में सारी तैयारियां पूरी होने की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की टीम शीघ्र ही चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए झारखंड आएगी। सूत्रों की मानें तो, सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

पूरी संभावना है कि हरियाणा तथा महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव हो। हालांकि, निर्वाचन आयोग पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव की तिथि तय करेगा।

बेहतर करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसे लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने इलेक्शन क्विज आयोजित करने का निर्णय किया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर उदासीनता देखी गई है। उन्हें जागरूक करने में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर उन्होंने इस कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर तथा लोकसभा चुनाव-2024 से संबंधित सांख्यिकीय रिपोर्ट का विमोचन किया।

क्विज के लिए करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, इलेक्शन क्विज में कोई भी मतदाता 16 अगस्त से 26 सितंबर अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकेगा। निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।

पहले चरण में यह प्रतियोगिता 29 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसके माध्यम से प्रत्येक जिला से एक-एक विजेता राज्य स्तरीय प्रतियाेगिता के लिए चयनित होगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची में पांच अक्टूबर को ऑफलाइन होगी। जिला स्तर के विजेता को 10 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे।

वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहनेवाले प्रतिभागी को 50 हजार, दूसरे स्थान पर रहनेवाले को 30 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहनेवाले को 20 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किए जाने की योजना है। इसके लिए उन्होंने 'सैल्यूट टू बीएलओ' अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि राज्य में 29,562 बीएलओ हैं, जिनकी चुनाव में अहम भूमिका होती है। बीएलओ को सम्मानित करने के पीछे मूल उद्देश्य उन्हें प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से तीन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, कलेक्टर और डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी….

August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज मणिपुर में बंद रहेंगे बैंक; RBI पहले ही कर चुका है छुट्टी का एलान, जाने अगस्त में हॉलिडे की पूरी लिस्ट आज मणिपुर में बंद रहेंगे बैंक; RBI पहले ही कर चुका है छुट्टी का एलान, जाने अगस्त में हॉलिडे की पूरी लिस्ट
Next Article हर घर तिरंगा……..पूरी तरह तिरंगे से पट गई कश्मीर की वादिया  हर घर तिरंगा……..पूरी तरह तिरंगे से पट गई कश्मीर की वादिया 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….
सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….
’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?