By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अंतरराष्ट्रीय कंपनी के उद्घाटन पर बोले मुख्यमंत्री, खूब कमाओ और कर्मचारियों में बोनस बांटो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > अंतरराष्ट्रीय कंपनी के उद्घाटन पर बोले मुख्यमंत्री, खूब कमाओ और कर्मचारियों में बोनस बांटो
मध्यप्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय कंपनी के उद्घाटन पर बोले मुख्यमंत्री, खूब कमाओ और कर्मचारियों में बोनस बांटो

Last updated: 2024/08/13 at 7:30 PM
Share
6 Min Read
अंतरराष्ट्रीय कंपनी के उद्घाटन पर बोले मुख्यमंत्री, खूब कमाओ और कर्मचारियों में बोनस बांटो
SHARE

इंदौर ।    इंदौर में अंतरराष्ट्रीय कंपनी कॉग्निजेंट ने अपना कार्यालय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलिएंट टाइटेनियम में कंपनी कार्यालय का शुभारंभ किया। लगभग 500 की संख्या में आईटी प्रोफेशनल्स को यहां रोजगार मिला है। उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 21वीं सदी बौद्धिक युग का दौर है। कॉग्निजेंट कंपनी के आगमन से मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आईटी कंपनियों को कई योजनाओं में 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक निवेश पर रिफंड की पालिसी है। इसे आगे हम और भी विस्तार देंगे। उन्होंने कहा 18 एवं 19 वीं सदी में खाद्य और कपास से आर्थिक विकास हुआ। 20 वीं सदी पेट्रोकेमिकल से आर्थिक विकास पर आगे बढ़ी और आज का दौर बौद्धिक दौर का युग है। दुनिया भारत के ज्ञान को मानती है। आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के इंदौर में आगमन से रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में आईटी कंपनियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार सदैव तत्पर है। ये हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि कॉग्निजेंट ने अपने नए केंद्र के शुभारंभ के लिए इंदौर को चुना है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे जाहिर होता है कि इंदौर अपने बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशल एवं प्रतिभाशाली लोगों की मौजूदगी की वजह से दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए बड़ी तेजी से पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है।  हम लगातार अपना सहयोग देने, व्यवसायों के लिए नए-नए अवसर पैदा करने और एक ऐसा माहौल बनाने के इरादे पर अटल हैं, जहां इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी का लगातार विकास हो, जो हमारे राज्य को देश के अगले डिजिटल केंद्र के रूप में आगे बढ़ाते हुए हमारे युवाओं के लिए अवसर पैदा करे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विक्रम बेताल की कहानी से बौद्धिक ताकत का महत्व भी बताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, गौरव रणदीवे, चिंटू वर्मा, प्रमुख सचिव संजय दुबे, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह और कॉग्निजेंट कंपनी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

इंदौर में कंपनी ने कई इनोवेशन किए

इस अवसर पर कॉग्निजेंट अमेरिका के ईवीपी एवं अध्यक्ष सूर्या गुम्मादी ने कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर शहर के मध्य में ब्रिलियंट टाइटेनियम में स्थित कंपनी का यह नया केंद्र 46,000 वर्ग-फीट में फैला हुआ है। 500 लोगों की बैठने की क्षमता वाले इस केंद्र में कामकाज के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया है और इसी वजह से यहां 1250 एसोसिएट्स काम कर सकते हैं। यहां कई इनोवेशन किए गए हैं। सूर्या गुम्मादी ने कहा कि कॉग्निजेंट में 3 लाख 36 हजार 300 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा एसोसिएट्स भारत में हैं। दुनिया भर में कॉग्निजेंट के कर्मचारियों की संख्या 3 लाख 36 हजार 300 है, जिनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा एसोसिएट्स भारत में हैं। कंपनी इंदौर के अलावा बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मंगलुरु, मुंबई और पुणे में भी  मौजूद है। कॉग्निजेंट दुनिया की सबसे बड़ी व्यावसायिक सेवा कंपनी में से एक है, जो अपनी सेवाओं के जरिए 20 अलग-अलग तरह के उद्योगों से जुड़े संगठनों को तेजी से बदल रही है। यह दुनिया में आगे रहने के लिए इन संगठनों की टेक्नोलॉजी को आधुनिक बनाती है। कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में स्थित है, जो भारत से लेकर यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और मध्य-पूर्व तक बड़ी तेजी से अपने दायरे का विस्तार कर रही है। 

वंचित वर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इससे पहले डीपीएस स्कूल में छात्रों को संबोधित किया। यहां पर गुरुदेव शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन हुआ है। सीएम ने कहा सेवा एवं दान के सुख और आनंद को शब्दों में परिभाषित करना कठिन है। सेवा एवं दान का आनंद और सुख आत्मिक अनुभूति का विषय है। दान एवं सेवा का सुख और आनंद की अनुभूति हम कर्म करके ही प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है। ईश्वर की सच्ची पूजा वंचित वर्गों की सेवा एवं उनके कल्याण के कार्य हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को लेकर शिक्षा का प्रसार किया जाना चाहिए। जो संस्थाएं ऐसे कार्यों में लगी हैं उनके कार्य सराहनीय है। उन्हीं में से एक संस्था आपकी भी है। उन्होंने कहा कि इस संस्था द्वारा कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, यह संस्था बधाई की पात्र है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को गणवेश एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित की। उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। 

You Might Also Like

सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, कलेक्टर और डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी….

August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-किसानों को मिले 6199 करोड़ रूपए, अल्पकालीन कृषि ऋण का दिया जा रहा लाभ छत्तीसगढ़-किसानों को मिले 6199 करोड़ रूपए, अल्पकालीन कृषि ऋण का दिया जा रहा लाभ
Next Article छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला, प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान छत्तीसगढ़-कबीरधाम में लिव-इन प्रेमिका का घोंटा गला, प्रेमी ने खुद की भी दे दी जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….
सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….
’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?