By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजनीतिक पुनर्वास के लिए अभी करना होगा और इंतजार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > राजनीतिक पुनर्वास के लिए अभी करना होगा और इंतजार
मध्यप्रदेशराज्य

राजनीतिक पुनर्वास के लिए अभी करना होगा और इंतजार

Last updated: 2024/08/14 at 8:45 AM
Share
4 Min Read
राजनीतिक पुनर्वास के लिए अभी करना होगा और इंतजार
SHARE

भोपाल। मप्र में लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास का इंतजार कर रहे नेताओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। इस निराशा की वजह यह है कि भाजपा ने फिलहाल निगम-मंडलों की नियुक्तियों को होल्ड कर दिया है। संभवत: संगठन चुनाव के बाद ही अब निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और विकास प्राधिकरणों में नेताओं की ताजपोशी होगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी की कोशिश है की संगठन चुनाव के बाद जो तस्वीर सामने आएगी, उसके अनुसार नेताओं का राजनीतिक पुनर्वास किया जाए। ताकि अधिक से अधिक नेताओं को संगठन और सरकार में एडजस्ट किया जा सके।
गौरतलब है कि प्रदेश में लंबे समय से निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और विकास प्राधिकरणों में ताजपोशी का इंतजार कर रहे है। तकरीबन 8 माह बाद नेताओं को उम्मीद जगी थी कि उन्हें निगम-मंडलों में नियुक्ति मिल जाएगी। लेकिन जिस तरह का संकेत मिल रहा है उसके अनुसार भाजपा नेताओं को अभी और इंतजार करना होगा। भाजपा अब संगठन चुनाव के बाद ही इस मामले में आगे बढ़ेगी। केन्द्रीय नेतृत्व संगठन चुनावों की प्रक्रिया जल्द जारी कर सकता है। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में है।
प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए लॉबिग कर रहे नेताओं को अभी तीन माह इंतजार करना होगा। इसके लिए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर चल रही कवायद आड़े आ रही है। पार्टी ने अभी सदस्यता अभियान की घोषणा भी नहीं की है। इसके बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे, और इस प्रक्रिया में करीब तीन से चार माह का समय लगना है। माना जा रहा है कि जिन नेताओं को संगठन चुनाव में जिले और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनाया जाएगा, उन्हें निगम-मंडल में जगह नहीं मिलेगी। वह नेता जो विधानसभा और लोकसभा में टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हें भविष्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने का कहकर उस समय शांत कर दिया था, उनके नामों की पार्टी ने सूची बनाई है, इन पर विचार किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे नेता भी है जो दूसरे दल से भाजपा में आए थे। ऐसे नेता अब अपनी ताजपोशी को लेकर काफी चिंतित है। कुछ नेता जो संगठन में पदाधिकारी है। अब निगम मंडल में अपनी नियुक्ति की लेकर आशावित है। उन्हें भी अभी जो नेता नहीं मिल इंतजार करना होगा।
प्रदेश में खाली पड़े निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और विकास प्राधिकरणों में नियुक्ति चाहने वाले नेताओं की लंबी कतार है। जो पिछली सरकार में मंत्री थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह सकी वह भी निगम मंडलों में अपनी नियुक्ति चाहते है, जिससे क्षेत्र में उनका प्रभाव बना रहें। हालांकि विधायकों को निगम मंडलों में जगह मिले इसकी संभावना कम ही है। हालांकि शिवराज सरकार में दो विधायकों को निगम मंडल की जिम्मेवारी दी गई थी। भाजपा में कांग्रेस से आए कई नेता जिनमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पाटन के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, अभी हाल ही में अमरवाडा विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीत कर आप कमलेश शाह, लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में आए छिंदवाड़ा में कमलनाथ के सबसे खास माने जाने वाले दीपक सक्सेना के अलावा कई ऐसे नेता है जो लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा में आए थे उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा
Next Article मुझे  देशवासियों से इन्साफ चाहिए – शेख हसीना मुझे  देशवासियों से इन्साफ चाहिए – शेख हसीना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?