By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे पिता समेत शहीदों का हुआ अपमान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे पिता समेत शहीदों का हुआ अपमान…
विदेश

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे पिता समेत शहीदों का हुआ अपमान…

Last updated: 2024/08/14 at 10:31 AM
Share
4 Min Read
बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे पिता समेत शहीदों का हुआ अपमान…
SHARE

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा है कि मेरे पिता समेत देश के तमाम शहीदों का अपमान हुआ है। हसीना के बेटे सजीब ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व पीएम का बयान साझा किया है।

इस बयान में हसीना ने बांग्लादेशी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी से 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में गंभीरता और गरिमा के साथ मनाने की अपील करती हूं।

बंगबंधु भवन में फूलों की माला चढ़ाकर और प्रार्थना कर बांग्लादेश की आजादी में शहीद हुए सभी आत्माओं की मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

बांग्लादेश के संस्थापक और अपने पिता शेख मुजीबुर्रहमान के संग्रहालय को नष्ट करने की निंदा करते हुए पूर्व पीएम हसीना ने कहा कि हमारे राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान, जिनके नेतृत्व में हमने एक आजाद मुल्क के रूप में पहचान हासिल की।

दुनियाभर में इज्जत हासिल की, ऐसे शेख मुजीब का इस प्रदर्शन में घोर अपमान किया गया, उन लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए लाखों शहीदों का अपमान किया है। मैं देशवासियों से न्याय चाहती हूं।

शेख हसीना ने कहा कि पिछले जुलाई से आंदोलन के नाम पर केवल बर्बरता, हिंसा और आगजनी हुई है, इस हिंसा में कई लोगों की जान चली गई।

टीचर, छात्र, पुलिस के जवानों, महिला पुलिस , पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता ,सामान्य लोग, आवामी लीग के कार्यकर्ता, जो भी इस आतंकवादी हमले के कारण मारे गए, मैं उन सभी के लिए शोक व्यक्त करती हूं और उन सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।

शेख हसीना का बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में 15 सालों का लंबा शासन 5 अगस्त को समाप्त हो गया था। उन्हें अपने शासन के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण इस्तीफा देकर अपना देश छोड़ना पड़ा था।

5 अगस्त को उन्होंने भारत सरकार से, भारत में आने की इजाजत मांगी थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था और शेख हसीना भारत आ गई थीं। शेख हसीना तब से भारत में ही हैं।

बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों में शेख हसीना की पार्टी, आवामी लीग के लोगों को चुन चुनकर निशाना बनाया गया है। उनके घर, होटल और दुकानें जला दी गईं।

लीग के नेताओं की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। कई लोगों को जिंदा जला दिया गया। इसके साथ ही साथ अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर भी हमलें तेज हो गए, जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग भारतीय सीमा के पास जमा हो गए। भारतीय सीमा सुरक्षा बलों ने उन्हें समझा बुझा कर वापस बांग्लादेश भेज दिया।

हाल ही में बांग्लादेश की एक अदालत ने प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पूर्व पीएम और उनके प्रशासन के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद, सेना के सहयोग से एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया है, जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस लीड कर रहे हैं। इस सरकार में प्रदर्शनकारी दो छात्र नेता भी शामिल हैं।

The post बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे पिता समेत शहीदों का हुआ अपमान… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मशहूर कारोबारी और प्लेबॉय रिचर्ड का निधन, 91 साल में की छठी शादी मशहूर कारोबारी और प्लेबॉय रिचर्ड का निधन, 91 साल में की छठी शादी
Next Article बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड को भारत से लगी सीमा पर पीठ न दिखाने का आदेश, क्या जंग के मूड में नई सत्ता?… बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड को भारत से लगी सीमा पर पीठ न दिखाने का आदेश, क्या जंग के मूड में नई सत्ता?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महिला दिवस पर लीनेस क्लब भिलाई वीरांगना का सराहनीय पहल: ब्लड डोनेशन कैंप में 52 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित…
महिला दिवस पर लीनेस क्लब भिलाई वीरांगना का सराहनीय पहल: ब्लड डोनेशन कैंप में 52 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार…
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आदि परब ‘परम्परा से पहचान तक’ का भव्य आयोजन 13 मार्च से, आदि रंग, आदि परिधान, आदि हाट और आदि व्यंजन के साथ विविध सांस्कृतिक आयोजन….
आदि परब ‘परम्परा से पहचान तक’ का भव्य आयोजन 13 मार्च से, आदि रंग, आदि परिधान, आदि हाट और आदि व्यंजन के साथ विविध सांस्कृतिक आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?