By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झारखंड की बालिका टीम ने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर फुटबॉल चैंपियनशिप का जीता खिताब 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > झारखंड की बालिका टीम ने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर फुटबॉल चैंपियनशिप का जीता खिताब 
राज्य

झारखंड की बालिका टीम ने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर फुटबॉल चैंपियनशिप का जीता खिताब 

Last updated: 2024/08/14 at 10:01 AM
Share
2 Min Read
झारखंड की बालिका टीम ने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर फुटबॉल चैंपियनशिप का जीता खिताब 
SHARE

झारखंड की टीम ने 63वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल अंडर-17 बालिका फुटबॉल की चैंपियनशिप लगातार तीसरे साल जीत ली है. नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार शाम खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही रांची के मदर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने बांग्लादेश की क्रीड़ा शिक्षा प्रोतिष्ठान की टीम को 4-1 से पराजित कर दिया. मैच के पहले हाफ में बांग्लादेश ने एक गोल से बढ़त हासिल कर झारखंड पर दबाव बना दिया था, लेकिन दूसरे हाफ में झारखंड की टीम ने शानदार कमबैक करते हुए लगातार चार गोल दागे.

टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर को मिले पुरस्कार 

टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार झारखंड की ललिता बोनपाई को दिया गया. झारखंड की टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रही और कुल छह मैच में 34 गोल दागे, जबकि उसके खिलाफ प्रतिद्वंद्वी टीमें मात्र तीन गोल कर पाईं.

झारखंड ने हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से किया पराजित

सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से पराजित किया था. इसके पहले उसने क्वार्टर फाइनल में त्रिपुरा को 2-9 से हराया था. लीग मैचों की बात करें तो झारखंड ने दिल्ली को 7-0, गुजरात को 3-0 और अरुणाचल प्रदेश को 13-0 से शिकस्त दी थी.

लगातार तीसरी खिताबी जीत से झारखंड में खुशी की लहर

इससे पहले वर्ष 2023 में झारखंड की टीम ने फाइनल में हरियाणा को 3-0 से और 2022 में मणिपुर को 3-1 से हराकर इस खिताब पर कब्जा किया था. लगातार तीसरी खिताबी जीत से झारखंड में खुशी की लहर है.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था, "शाबाश बच्चों, फाइनल के लिए मेरी शुभकामनाएं."
 

You Might Also Like

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण….

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आसाराम की पैरोल याचिका हाईकोर्ट में मंजूर आसाराम की पैरोल याचिका हाईकोर्ट में मंजूर
Next Article छत्तीसगढ़ के कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान, नेशनल मिनिरल ट्रस्ट की मीटिंग में निर्णय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?