By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुरैना के टोंगा बांध की लगातार बढ़ रही दरार, चार गांव डूब चुके, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मुरैना के टोंगा बांध की लगातार बढ़ रही दरार, चार गांव डूब चुके, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा
मध्यप्रदेशराज्य

मुरैना के टोंगा बांध की लगातार बढ़ रही दरार, चार गांव डूब चुके, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा

Last updated: 2024/08/14 at 7:00 PM
Share
4 Min Read
मुरैना के टोंगा बांध की लगातार बढ़ रही दरार, चार गांव डूब चुके, कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा
SHARE

मुरैना ।   मुरैना जिले में टोंगा गांव के लोग इस सोच में डूबे हुए हैं कि न जाने अब आगे क्या होगा… फसल तो खराब हो ही चुकी है, क्या घर भी छोड़ना पड़ेगा? कहां जाएंगे, कैसे गुजारा करेंगे..यह दहशत यहां रिजर्व डैम के फूटने के बाद पसरी है। डैम से पानी लगातार बह रहा है। 24 घंटे पहले जो दरार 15 इंच की थी, वो बढ़कर 20 फीट हो गई है। इसकी चौड़ाई बढ़ती जा रही है। चार गांव डूब चुके हैं, 20 गांवों में खतरा मंडरा रहा है। 12 गांवों में 400 बीघा से ज्यादा खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो चुकीं हैं। ग्रामीणों का दावा है कि करीब 30 लाख रुपए की बाजरा की फसल खराब हुई है। विधायक सरला रावत प्रभावित लोगों से मिलने आईं और खानापूर्ति कर चली गईं। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक डैम का पानी खाली नहीं हो जाता, मरम्मत नहीं कर सकते।
 
मुरैना से 70 किलोमीटर दूर सबलगढ़ और यहां से 20 किलोमीटर दूर टोंग गांव में लोग सड़कों या ऊंची जगहों पर बैठे और खड़े मिले। घबराहट से उनके माथों पर सिलवटें थीं, चेहरे पर बेचैनी दिख रही थी। टोंगा गांव के लोगों का कहना है कि एक युवक बांध की ओर गया तो 15 इंच की दरार दिखी। तुरंत सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। कलेक्टर अंकित अस्थाना, सिंचाई विभाग से इंजीनियर और पुलिस अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। दरार देखी लेकिन इसे ठीक करने के प्रयास शुरू नहीं किए गए। कैचमेंट एरिया में पड़ने वाले 20 गांवों में अलर्ट जरूर कर दिया कि डैम से रिसाव हो रहा है। पानी का बहाव तेज हो सकता है। इस लापरवाही से यह हुआ कि रात 8 बजे पानी गांव में घुस आया।

 बांध की दरार फूटकर 20 फीट की हो चुकी थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि हमारे सामने ही एक मोटी दीवार ढहकर बह गई। पूरे गांव में पानी भरा था और लोग घरों से बाहर डरे-सहमे बैठे थे। उनका कहना था कि जब तक पूरा पानी नहीं निकल जाता, दरार की मरम्मत नहीं हो सकती। लेकिन ऐसा होने पर गांव में पानी का संकट आ जाएगा। टोंगा, देवपुर, कुतघान का पुरा, कोरी का पुरा, पासौन, रानी का पुरा गांव में रिजर्व डैम से बहकर आए पानी ने तबाही मचाई है। यहां घर-खेतों में पानी भर गया है। कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनके पास 2 से 3 बीघा जमीन है और उस पर ही अपने गुजारे के लिए अनाज पैदा करते हैं। अब फसल नष्ट होने से आर्थिक संकट आ गया है। स्थानीय बुजुर्गों के मुताबिक, सबलगढ़ के टोंगा गांव में 1889 में इस डैम का निर्माण सिंधिया राजघराने ने कराया था। लगभग सवा सौ साल से यह डैम आसपास के 20 गांवों की सिंचाई और पेयजल की जरूरतें पूरी कर रहा है।

You Might Also Like

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि….

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित….

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया….

बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हर घर तिरंगा अभियान : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ लगाएं प्रोफाइल पिक्चर हर घर तिरंगा अभियान : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ लगाएं प्रोफाइल पिक्चर
Next Article छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चरित्र शक में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चरित्र शक में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि….
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित….
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया….
राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?