By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों से प्रेरणा ले समाज: मंत्री प्रहलाद पटेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों से प्रेरणा ले समाज: मंत्री प्रहलाद पटेल
मध्यप्रदेशराज्य

रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों से प्रेरणा ले समाज: मंत्री प्रहलाद पटेल

Last updated: 2024/08/16 at 11:45 PM
Share
5 Min Read
रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों से प्रेरणा ले समाज: मंत्री प्रहलाद पटेल
SHARE

भोपाल : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अमर शहीद रानी अवंति बाई लोधी के पराक्रम को नमन करते हुए समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया है। उन्होने कहा कि क्षत्रीय लोधी समाज का समृद्ध इतिहास रहा है। नई पीढ़ी को इससे अवगत होना चाहिए।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि रानी अवंति बाई लोधी सिद्धान्तों को लेकर उन्होंने अंग्रजों से लड़ाई लड़ी और दो बार अंग्रेज शासकों को पराजित किया । पटेल आज जबलपुर में अमर शहीद रानी अवंति बाई लोधी की 193 वीं जन्म जयंती पर उनकी जन्म स्थली ग्राम मनकेडी, बरगी में क्षत्रिय लोधी महासभा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रानी अवंति बाई लोधी उद्यान में पौधारोपण किया तथा रानी की प्रतिमा पर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि क्षत्रिय लोधी समाज का इतिहास गौरवशाली परंपराओं से भरा पड़ा है। इस समाज ने राजा हृदय शाह से लेकर रानी अवंती बाई लोधी तक कई प्रतापी शासक और क्रांतिवीर इस देश को दिये हैं, जिन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया।

समाज को अपने क्रांतिवीरों, आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले बलिदानियों को याद रखना चाहिए । अपने इतिहास और परम्पराओं को संजोने का प्रयास करना चाहिए । पटेल ने कहा जिस समाज को अपने इतिहास का पता नहीं होता उसकी उम्र भी ज्यादा नहीं होती। यदि आपको अपनी सात पीढ़ियों का नहीं पता है तो आने वाली पीढ़ी भी आपको याद नहीं रखेगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने अमर शहीद रानी अवंति बाई लोधी के बलिदान का जिक्र करते हुये कहा कि मात्र 26-27 वर्ष की उम्र में उन्होंने जिन आदर्शों और सिद्धांतों को लेकर अंग्रजों से लड़ाई लड़ी । आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिये। उन्होंने कहा कि रानी अवंति बाई लोधी ने अपने राज्य की गरीब और आदिवासी जनता पर अंग्रेजों द्वारा थोपे गये मनमाने कर का विरोध किया।

जबर्दस्ती वसूली के खिलाफ अंग्रजों से लड़ाई लड़ी। रानी ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुये दो बार अंग्रेज सेना को पराजित किया और वीरगति को प्राप्त हुईं।

पटेल ने इस मौके पर समाज के इतिहास को जानने के लिये अनुसंधान करने पर जोर देते हुये कहा कि इतिहासकारों और लेखकों को चिन्हित करना होगा। उन्होंने समाज के ही प्रतिष्ठित व्यक्तियों, साहित्यकारों, कलाकारों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यावसायियों की पहचान कर उनका सम्मान करने की पंरपरा शुरू करना होगी। मंत्री पटेल ने बच्चों खास तौर पर बेटियों को अच्छी शिक्षा देने, प्रकृति से प्रेम करने, पर्यावरण का सरंक्षण करने, समाज की कुरीतियों को दूर करने तथा एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आव्हान भी किया। यही रानी अवंति बाई लोधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

रानी अवंति बाई लोधी के 193 वीं जन्म जयंती पर उन्होन "एक पेड़ रानी अवंति बाई के नाम" से पौधारोपण के आयोजित इस कार्यक्रम को क्षत्रिय लोधी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष कोक सिंह नवरिया, लोधी लोध समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक सर्व प्रीतम सिंह लोधी, प्रहलाद लोधी एवं नीरज सिंह, बड़ामलहरा विधायक सुरामसिया भारती, नगर परिषद पाटन के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, शंकर महतो, तृप्ति सिंह ने भी संबोधित किया तथा अमर शहिद रानी अवंति बाई लोधी के शौर्य और पराक्रम का स्मरण करते हुये समाज के लोगों से उनके आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विधायक बरगी नीरज सिंह, गोटेगांव विधायक महेंद्र सिंह नागेश, पवई विधायक प्रहलाद लोधी, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, बड़ामलहरा की विधायक सुरामसिया भारती, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, समाज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष तृप्ति सिंह, शंकर महतो, समाज के प्रदेश के सभी जिलों से आये पदाधिकारी भी मौजूद थे।

You Might Also Like

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़…..

कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….

पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण, रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा आयोजन….

August 16, 2024 August 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर में ई-फाइलिंग और स्कैनिंग सेन्टर शुरू मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर में ई-फाइलिंग और स्कैनिंग सेन्टर शुरू
Next Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़…..
तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….
कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….
पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?