By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गाजा युद्धविराम वार्ता में रुकावट; इजरायली सेना ने क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > गाजा युद्धविराम वार्ता में रुकावट; इजरायली सेना ने क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया
विदेश

गाजा युद्धविराम वार्ता में रुकावट; इजरायली सेना ने क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया

Last updated: 2024/08/17 at 10:09 AM
Share
3 Min Read
SHARE

पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए दोहा में गुरुवार को शुरू हुई गाजा युद्धविराम वार्ता शुक्रवार को रुक गई। अब यह अगले हफ्ते फिर प्रारंभ होगी। अमेरिका ने कहा कि गुरुवार की वार्ता रचनात्मक रही। वार्ता के बीच इजरायली सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी और सेंट्रल गाजा में ताजा आदेश जारी कर लोगों से क्षेत्र खाली करने को कहा है।

आज इजरायल पहुंचेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को इजरायल पहुंचेंगे, वह सोमवार को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। गाजा वार्ता के परिणाम पर पश्चिम एशिया के शुभचिंतकों के साथ बंधकों के परिवार के लोग भी आस लगाए हुए हैं।

वार्ता के बीच इजरायली हमले जारी

मध्यस्थों ने कहा कि वह वार्ता की प्रगति को लेकर हमास को लगातार जानकारी दे रहे हैं, क्योंकि वह इसमें प्रत्यक्ष भाग नहीं ले रहा है। गाजा समझौता वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के प्रवक्ता जान किर्बी ने कहा कि यह एक अहम वार्ता है, इस प्रक्रिया को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। दूसरी ओर, वार्ता के बीच इजरायली आक्रमकता कम नहीं हुई है।

इजरायली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा के शहर रफाह और खान यूनिस में हमला जारी रखा। हमास ने आरोप लगाया है कि इजरायल लगातार वार्ता को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। इजरायली सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी गाजा और सेंट्रल गाजा के उन क्षेत्रों को खाली करने को कहा है जो अब तक मानवाधिकार सुरक्षित जोन घोषित थे।

नागरिकों के बीच ठिकाना बना रहे हमास लड़ाके

इजरायल ने कहा है कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल हमास लड़ाके मोर्टार और राकेट रखने के लिए कर रहे हैं। यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गई कि जब दोहा में दूसरे दिन की वार्ता शुरू होने वाली थी। गाजा की करीब 23 लाख की आबादी में से अधिकांश लोग कई बार विस्थापित हो चुके हैं। इजरायल आरोप लगा रहा है कि हमास लड़ाके अब नागरिकों के बीच ठिकाना बना रहे हैं इसलिए क्षेत्र को खाली करने के आदेश दिए जा रहे हैं।

वेस्ट बैंक में फलस्तीनी बस्ती पर हमला, एक की मौत

गाजा ही नहीं इजरायल के कब्जे वाला वेस्ट बैंक भी जंग की तपिश झेल रहा है। वेस्ट बैंक में काल्किल्या शहर के पास दर्जनों इजरायली निवासियों ने एक फलस्तीनी गांव पर हमला कर एक कार में आग लगा दी। इससे एक फलस्तीनी की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमले में एक की हालत गंभीर है। इसके फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। अमरिका ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्रैश हुआ वेदांता की कंपनी का शेयर, OFS को मिल रहा जबरदस्त रेस्पॉन्स, चेक करें डिटेल… क्रैश हुआ वेदांता की कंपनी का शेयर, OFS को मिल रहा जबरदस्त रेस्पॉन्स, चेक करें डिटेल…
Next Article डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?