By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : चुनाव में खराब परफॉर्मेंस मामले में कार्रवाई शुरू, कांग्रेस में हटाए जा सकते हैं 40 से अधिक प्रदेश सचिव !
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ : चुनाव में खराब परफॉर्मेंस मामले में कार्रवाई शुरू, कांग्रेस में हटाए जा सकते हैं 40 से अधिक प्रदेश सचिव !
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ : चुनाव में खराब परफॉर्मेंस मामले में कार्रवाई शुरू, कांग्रेस में हटाए जा सकते हैं 40 से अधिक प्रदेश सचिव !

Last updated: 2024/08/17 at 12:40 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ : चुनाव में खराब परफॉर्मेंस मामले में कार्रवाई शुरू, कांग्रेस में हटाए जा सकते हैं 40 से अधिक प्रदेश सचिव !
SHARE

रायपुर ।   छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नगरीय निकाय चुनाव तक अभी बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए मंजूरी मिल गई है, जल्द नियुक्तियां शुरू की जाएंगी। बताया जा रहा है कि, करीब 50 प्रदेश सचिवों की कुर्सी खतरे में है। वर्तमान में 140 प्रदेश सचिव हैं, जिन्हे हटाने के बाद सिर्फ 90 ही बचेंगे। वहीं कांग्रेस अभी निकाय चुनाव पर फोकस कर रही है। पार्टी में बदलाव के बजाए कई संगठनात्मक और राजनीतिक टास्क को पूरा करने पर जोर है। विधानसभा और लोकसभा में अच्छे रिजल्ट नहीं आने पर छत्तीसगढ़ की सीधे दिल्ली से निगरानी हो रही है।

निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

बता दें कि, पार्टी के रणनीतिकार एक विधानसभा में एक ही सचिव की नियुक्ति के पक्ष में हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ सचिव पार्टी छोड़कर चले गए थे। कई सचिव पद पर बने तो रहे, लेकिन निष्क्रिय रहे। ऐसे में कमजोर परफॉर्मेंस वाले पदाधिकारियों को भी हटाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के मामलों में AICC सीधे नजर रखेगी

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में तीन दिन पहले मोइली कमेटी के साथ प्रदेश नेताओं की मीटिंग हुई। अंतिम चर्चा के दौरान नेताओं को सीधे संकेत दे दिए गए हैं। अब छत्तीसगढ़ के मामलों में AICC सीधे नजर रखेगी। कोई भी फैसले एकतरफा नहीं लिए जाएंगे। वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी और चर्चा के बाद ही गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस महीने के अंत तक खाली पदों पर नियुक्ति

कांग्रेस में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कई पदाधिकारियों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। संगठन में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों में नियुक्तियां भी जल्द ही कर दी जाएंगी। बता दें कि, कांग्रेस ने सभी पदों पर नियुक्तियों का प्रस्ताव सौंप दिया है। AICC से लगभग सहमति भी मिल गई है। औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद विधिवत घोषणा भी कर दी जाएगी।

ये पद खाली

बीते लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकारिणी में रहे 2 महामंत्रियों ने पार्टी छोड़ दी थी। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के भी दो पद खाली पड़े हुए हैं। इसी तरह चार संगठन जिलों में कार्यवाहक अध्यक्ष होने से गतिविधियां भी सुस्त पड़ी हुई है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसका असर देखने को मिला था।

You Might Also Like

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश….

बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी

आईईडी की चपेट में आकर ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक

नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा अतिक्रमण दस्ता

पीएम जनमन योजना का कमाल, रोशन हुए बैगा आदिवासी बहुल गांव

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article YEIDA की नई पहल: गांवों में कौशल विकास केंद्र स्थापित, युवाओं को मिलेगी नई ट्रेनिंग YEIDA की नई पहल: गांवों में कौशल विकास केंद्र स्थापित, युवाओं को मिलेगी नई ट्रेनिंग
Next Article दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी: पांचवें दिन OPD और OT सेवाएं ठप, मरीजों को भारी परेशानी दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी: पांचवें दिन OPD और OT सेवाएं ठप, मरीजों को भारी परेशानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश….
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी
बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी
छत्तीसगढ़ राज्य
आईईडी की चपेट में आकर ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक
आईईडी की चपेट में आकर ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ राज्य
नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा अतिक्रमण दस्ता
नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा अतिक्रमण दस्ता
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?