By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उप मुख्यमंत्री ने स्काई-वॉक निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > उप मुख्यमंत्री ने स्काई-वॉक निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़राज्य

उप मुख्यमंत्री ने स्काई-वॉक निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

Last updated: 2024/08/17 at 6:40 PM
Share
3 Min Read
उप मुख्यमंत्री ने स्काई-वॉक निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
SHARE

रायपुर

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कार्यों को लेकर नकारात्मक फीडबैक नहीं आनी चाहिए। कार्यों में लापरवाही व कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए नवंबर 2024 तक का लक्ष्य देते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर काम करें। फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। नए भवनों, सड़कों और सेतु के निर्माण के साथ ही पुरानी सड़कों के संधारण, मरम्मत और रख-रखाव का भी पूरा ध्यान रखें।

डिप्‍टी सीएम साव वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर रायपुर तथा दुर्ग राजस्व संभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने दोनों संभागों में सड़क, सेतु और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।

उन्होंने विधि एवं विधाई कार्य विभाग की केंद्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के तहत निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने स्काई-वॉक निर्माण का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

साव ने विगत 18 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच राज्य में सड़कों के विकास को लेकर नई दिल्ली में हुई बैठक के निर्णयों के अनुपालन में विभाग की कार्रवाई की भी जानकारी ली।

उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 तथा पूर्व के सड़क नवीनीकरण के स्वीकृत कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने विभागीय निर्देशों और एसओपी का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

यह भी दिए निर्देश
– रायपुर और दुर्ग संभाग की खराब सड़कों की मरम्मत का काम नवंबर तक करें पूर्ण।
– रायपुर और दुर्ग संभाग की खराब सड़कों के सुधार के लिए अगस्त में जारी करें निविदा।
– वृहद पुलों और रेलवे ओवरब्रिज के नए कार्यों के प्रस्ताव अक्टूबर तक केंद्र सरकार को भेजें।
– सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो, इससे समझौता स्वीकार्य नहीं।
– रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों को मिशन मोड में करें पूर्ण।

You Might Also Like

योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article kolkata Doctor Rape Murder case: कोलकाता दुष्कर्म मामले पर सिराज की पोस्ट से मची खलबली, अय्यर बोले- न्याय चाहिए kolkata Doctor Rape Murder case: कोलकाता दुष्कर्म मामले पर सिराज की पोस्ट से मची खलबली, अय्यर बोले- न्याय चाहिए
Next Article छत्तीसगढ़-‘रक्षाबंधन’ पर्व पर अब सार्वजनिक अवकाश,  सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना छत्तीसगढ़-‘रक्षाबंधन’ पर्व पर अब सार्वजनिक अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..
योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….
कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….
गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?