By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-जशपुर में आकाशीय बिजली से 3 की मौत और 7 घायल, परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-जशपुर में आकाशीय बिजली से 3 की मौत और 7 घायल, परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-जशपुर में आकाशीय बिजली से 3 की मौत और 7 घायल, परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

Last updated: 2024/08/18 at 8:15 PM
Share
2 Min Read
छत्तीसगढ़-जशपुर में आकाशीय बिजली से 3 की मौत और 7 घायल, परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
SHARE

जशपुर.

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। राज्य के जशपुर जिले में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को हुई इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों को उचित चिकित्सा सहायता देने का निर्देश दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पत्थलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के चंदामुड़ा गांव में बिजली गिरने से जहां दो महिलाओं की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गईं, वहीं बागबहार थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित धान के खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान वे आसमान से अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान श्रद्धा यादव (35), राखी पेनकारा (20) और अखियारो मिंज (40) के रूप में की है। उन्होंने बताया कि सात घायलों में से तीन को पड़ोसी सरगुजा जिले के अंबिकापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार का पत्थलगांव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि जशपुर सहित छह जिलों वाले सरगुजा संभाग में मानसून के दौरान बिजली गिरने से मौत की खबरें अक्सर आती रहती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''जशपुर जिले में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत और कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर मिली। घायल महिलाओं को जिला प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिला प्रशासन को उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।'' सीएम ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

You Might Also Like

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

August 18, 2024 August 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article झारखंड में फिर होने वाला है कोई बड़ा सियासी उलटफेर! झारखंड में फिर होने वाला है कोई बड़ा सियासी उलटफेर!
Next Article बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ राज्य

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….
पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?