By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 8 मर्डर, 1 नरसंहार… शेख हसीना के खिलाफ अब तक 10 मामले, जानें- क्या-क्या हैं आरोप…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > 8 मर्डर, 1 नरसंहार… शेख हसीना के खिलाफ अब तक 10 मामले, जानें- क्या-क्या हैं आरोप…
विदेश

8 मर्डर, 1 नरसंहार… शेख हसीना के खिलाफ अब तक 10 मामले, जानें- क्या-क्या हैं आरोप…

Last updated: 2024/08/19 at 9:54 AM
Share
5 Min Read
8 मर्डर, 1 नरसंहार… शेख हसीना के खिलाफ अब तक 10 मामले, जानें- क्या-क्या हैं आरोप…
SHARE

 बांग्लादेश में शेख हसीना के हाथ से 15 साल की सत्ता छूट चुकी है और नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में भारत के पड़ोसी राष्ट्र को नई अंतरिम सरकार भी मिल चुकी है।

Contents
हसीना के खिलाफ दर्ज अब तक कुल मामलेतीन नए मामले कौन से हैं?

हसीना भले ही 5 अगस्त को जल्दीबाजी में देश छोड़कर भारत की शरण लिए हुए हों, लेकिन, उनकी मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है।

बांग्लादेश में अभी भी उनके खिलाफ जोर-शोर से ऐक्शन चल रहा है। रविवार को हसीना के खिलाफ तीन नए केस दर्ज हुए। इस तरह कुल 10 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से हत्या के आठ, अपहरण का एक और नरसंहार का एक मामला शामिल है।

रविवार को बांग्लादेश की अपदस्थ पीएम शेख हसीना के खिलाफ तीन और मामलों में दर्ज किए गए।

इन मामलों में 2015 में उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख खालिदा जिया पर हमले का आदेश देने, 2013 में ढाका की एक रैली में गोलीबारी करवाने और 4 अगस्त को जयपुरहाट जिले में एक छात्र की हत्या में उनकी कथित संलिप्तता शामिल है।

हसीना के खिलाफ दर्ज अब तक कुल मामले

बांग्लादेश में पिछले डेढ़ महीने से जारी हिंसा में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 44 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

आंदोलन के चरम पर पहुंचने के बाद शेख हसीना को छात्रों के आगे घुटने टेकने पड़े और 5 अगस्त को आनन-फानन में भारत भागना पड़ा था।

हसीना के खिलाफ सिर्फ छात्र संगठन और विपक्ष ही नहीं, सेना भी हो गई थी। सेना के सहयोग से बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है और अब स्थिति धीरे-धीरे संभल रही है। 

शेख हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की बात की जाए तो 5 अगस्त को हिंसा के दौरान गोली लगने से अलीफ़ अहमद सियाम नाम का एक छात्र घायल हो गया था। कक्षा नौंवी के छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

 उसी के मद्देनजर शेख हसीना और 8 अन्य के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार का मामला दर्ज हुआ। इसी दिन मीरपुर में एक अन्य छात्र फैजुल इस्लाम राजोन की हत्या के आरोप में हसीना समेत 24 लोगों के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद ढाका के शेरेबंगला नगर थाना क्षेत्र में भी शेख हसीना समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में पूर्व पीएम शेख हसीना पर एक ऑटो रिक्शा चालक शहाबुद्दीन की हत्या का आरोप लगा।

तीन नए मामले कौन से हैं?

बीएनपी नेता बेलाल हुसैन ने हसीना और 113 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि वे 2015 में बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया के काफिले पर हुए हमले में शामिल थे। ढाका के तेजगांव पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, हमले में 500 से 700 अज्ञात हमलावर शामिल थे।

पूर्व प्रधानमंत्री हसीना का नाम 4 अगस्त को जॉयपुरहाट में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में 18 वर्षीय कॉलेज छात्र नजीबुल सरकार की मौत पर दर्ज मामले में भी शामिल है। यह मामला छात्र के पिता मजीदुल सरकार ने जॉयपुरहाट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया था।

इस मामले में हसीना के अलावा पूर्व सड़क परिवहन मंत्री और अवामी लीग के नेता ओबैदुल कादर और 128 अन्य को आरोपी बनाया गया है।

रविवार को बांग्लादेश पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद बाबुल सरदार चखारी ने ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक मामला दायर कर हसीना और 33 अन्य पर 2013 में शापला छत्तर में एक इस्लामी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम द्वारा आयोजित एक रैली पर गोलीबारी में शामिल होने का आरोप लगाया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गोलीबारी में कई लोगों की मौत हुई।

The post 8 मर्डर, 1 नरसंहार… शेख हसीना के खिलाफ अब तक 10 मामले, जानें- क्या-क्या हैं आरोप… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 19, 2024 August 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने की खुली बगावत, विकल्प खुले रखे, आलाकमान पर हमला बोला  पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने की खुली बगावत, विकल्प खुले रखे, आलाकमान पर हमला बोला 
Next Article यूनुस का शेख हसीना पर आरोप, कहा- 1971 के बाद का सबसे बड़ा नागरिक नरसंहार करवाया; आगामी चुनाव को लेकर बताया प्लान… यूनुस का शेख हसीना पर आरोप, कहा- 1971 के बाद का सबसे बड़ा नागरिक नरसंहार करवाया; आगामी चुनाव को लेकर बताया प्लान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?