By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो इलाकों में की गश्ती, नक्सलियों का बड़ी मात्रा में गोला-बारूद पकड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो इलाकों में की गश्ती, नक्सलियों का बड़ी मात्रा में गोला-बारूद पकड़ा
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो इलाकों में की गश्ती, नक्सलियों का बड़ी मात्रा में गोला-बारूद पकड़ा

Last updated: 2024/08/19 at 3:56 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो इलाकों में की गश्ती, नक्सलियों का बड़ी मात्रा में गोला-बारूद पकड़ा
SHARE

सुकमा.

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग इलाकों से भारी मात्रा में डंप किए गए विस्फोटक समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार, थाना किस्टाराम एवं भेज्जी जिला सुकमा और थाना किस्टाराम एवं भेज्जी क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गोला-बारूद एवं अन्य डंप सामाग्री को बरामद किया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों की पार्टी विशेष नक्सली विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थीं। अभियान के दौरान थाना किस्टाराम के ग्राम मेटागुड़ा व थाना भेज्जी के ग्राम बीराभट्टी जंगलों में नक्सली पुलिस पार्टी को देखकर छिपाकर कर रखी सामाग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए। डीआरजी एवं बस्तर फाइटर ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर किस्टाराम से डीआरजी कमाण्डर उपनिरीक्षक मड़कम मुदराज, प्रधान आरक्षक सुन्नम समैया और थाना भेज्जी से डीआरजी कमाण्डर प्रधान आरक्षक उमेश कुंजाम एवं प्रधान आरक्षक विनय दुधी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी नक्सली गश्त के लिए थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेटागुड़ा, पालाचलमा, कोराजूगुड़ा एवं थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मैलासूर, भण्डारपदर, बीराभट्टी व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए। अभियान के दौरान ग्राम मेटागुड़ा के जंगल एवं थाना भेज्जी के ग्राम बीराभट्टी के जंगल पहाड़ियों में दो जगहों पर सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। घटना स्थलों की तलाशी करने पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक व अन्य सामाग्रियां पकड़ी गईं।

ग्राम मेटागुड़ा के जंगल क्षेत्र से पकड़ी गई सामाग्री
दो बीजीएल रायफल, 10 बीजीएल सेल (बड़ा), नौ बीजीएल सेल (छोटा), 407 जिलेटिन छड़, 68 बंडल कोर्डेक्स वायर, एक जनरेटर पुराना, एक हीटर, एक प्रिंटर मशीन, 13 कारतूस (12 बोर), चार डेटोनेटर, एक बंडल बिजली वायर, दो घंघरू, 50 नक्सली साहित्य, 28 प्रिंटर कॉट्रिज, तीन पोच पुराना, पांच बैग, तीन बंडल नक्सली वर्दी, तीन नक्सली बैनर, दो किलो बारूद, सात स्टील ड्रम, तीन प्लास्टिक ड्रम आदि बरामद हुआ है।

ग्राम बीराभट्टी जंगल क्षेत्र से पकड़ी गई सामाग्री
24 जिलेटिन छड़, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन तीर बम, चार बंडल बिजली तार, एक बंडल कोर्डेक्स वायर, एक पिट्ठू बैग, तीन मल्टी मीटर, दो बैटरी, एक काली वर्दी, एक कमर ब्लेट, चार पैकेट गन पाउडर, एक मैगजीन पाउच, स्विच , एक स्याही डिब्बा, एक टार्च, एक पेन, एक बंडल पेपर, नक्सली साहित्य आदि सामग्री पकड़ी गई।

You Might Also Like

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’….

August 19, 2024 August 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फसलों पर जीवित जीवों के हानिकारक प्रभाव को कम करने की दिशा में  बेहतर काम कर रहा है राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान: डॉ. रमन सिंह फसलों पर जीवित जीवों के हानिकारक प्रभाव को कम करने की दिशा में  बेहतर काम कर रहा है राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान: डॉ. रमन सिंह
Next Article अगर मरीजों की मौत हुई तो स्थिति को हम नियंत्रित नहीं कर सकेंगे : टीएमसी सांसद  अगर मरीजों की मौत हुई तो स्थिति को हम नियंत्रित नहीं कर सकेंगे : टीएमसी सांसद 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?