By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-भिलाई से कांग्रेस विधायक को जेल पर भूपेश ने फंसाने का लगाया आरोप, CM ने कहा- देवेंद्र छोटा-मोटा आदमी नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-भिलाई से कांग्रेस विधायक को जेल पर भूपेश ने फंसाने का लगाया आरोप, CM ने कहा- देवेंद्र छोटा-मोटा आदमी नहीं
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-भिलाई से कांग्रेस विधायक को जेल पर भूपेश ने फंसाने का लगाया आरोप, CM ने कहा- देवेंद्र छोटा-मोटा आदमी नहीं

Last updated: 2024/08/19 at 4:15 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़-भिलाई से कांग्रेस विधायक को जेल पर भूपेश ने फंसाने का लगाया आरोप, CM ने कहा- देवेंद्र छोटा-मोटा आदमी नहीं
SHARE

रायपुर/बलौदा बाजार.

छत्तीसगढ़ में विधायक की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को रायपुर के सेंट्रल जेल भेजा गया है। मामले में गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव को तीन दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार की शाम को विधायक के निवास से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद रायपुर के सेंट्रल जेल में भेजा गया है।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। पुलिस ने सोच-समझ के कार्रवाई की है। विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है।

जेल के बाहर समर्थकों ने जमकर कि नारेबाजी
विधायक को देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया। इस दौरान उसके समर्थकों की भारी भीड़ केंद्रीय जेल परिसर के बाहर जमा हो गई। विधायक देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस के साथ भीड़ गए, बहस हुई, जिसके वजह से पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा। वहीं विधायक ने संविधान की किताब दिखाई।

हम लड़ेंगे और जीतेंगे- विधायक देवेंद्र यादव
बात दें कि इससे पहले भिलाई में गिरफ्तारी के दौरान भी विधायक के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस से बहस हुई। गिरफ्तारी से पहले विधायक देवेंद्र यादव कार के ऊपर चढ़ गए। सीना ठोककर कहते हुए नजर आये कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक हाथ में सतनाम का झंडा लहराया, तो दूसरी हाथ में संविधान की किताब दिखाई।

जानें क्या है पूरा मामला
बीते दस जून को सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आग लग गई और  कलेक्टर और एसपी कार्यालय में रखे कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। इतना ही नहीं दो पहिया- चार पहिया वाहनों को भी आग के हवाले किया गया था। सतनामी समाज के इस प्रदर्शन में भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। भाजपा सरकार ने विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दो-तीन बार नोटिस जारी होने के बाद पुलिस ने सीधा विधायक के भिलाई स्थित निवास पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया है।

You Might Also Like

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..

जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’….

August 19, 2024 August 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अगर मरीजों की मौत हुई तो स्थिति को हम नियंत्रित नहीं कर सकेंगे : टीएमसी सांसद  अगर मरीजों की मौत हुई तो स्थिति को हम नियंत्रित नहीं कर सकेंगे : टीएमसी सांसद 
Next Article छत्तीसगढ़-बालोद में पेड़ों को राखी बांधी, पर्यावरण प्रेमी ने रक्षाबंधन पर प्रकृति बचाने का दिया संदेश छत्तीसगढ़-बालोद में पेड़ों को राखी बांधी, पर्यावरण प्रेमी ने रक्षाबंधन पर प्रकृति बचाने का दिया संदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?