By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर छतरपुर-मंदिर स्टेशन की टनल का निर्माण पूरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर छतरपुर-मंदिर स्टेशन की टनल का निर्माण पूरा
राज्य

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर छतरपुर-मंदिर स्टेशन की टनल का निर्माण पूरा

Last updated: 2024/08/21 at 1:46 PM
Share
4 Min Read
दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर छतरपुर-मंदिर स्टेशन की टनल का निर्माण पूरा
SHARE

दिल्ली मेट्रो ने चौथे फेज में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। गोल्डन लाइन पर छतरपुर और छतरपुर मंदिर स्टेशन के बीच टनल यानी सुरंग का काम पूरा कर लिया गया है। डीएमआरसी ने चौथे चरण के तुगलकाबाद- एरोसिटी कॉरीडोर पर ये बड़ी कामयाबी हासिल की। इस सुरंग को बनाने में 97 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया। 865 मीटर लंबी सुरंग बोरिंग पूरी होने के बाद छतरपुर मंदिर स्टेशन पर TBM बाहर निकली। अप और डाउन मूवमेंट के लिए दो समानांतर वृत्ताकार टनल्स का निर्माण किया जा रहा, जो एयरोसिटी- तुगलकाबाद कॉरिडोर का हिस्सा है। इस रूट पर अन्य समानांतर सुरंग का कार्य भी चल रहा है जो इस वर्ष सितंबर तक पूरा हो जाएगा।

तुगलकाबाद- एरोसिटी कॉरीडोर पर बड़ी कामयाबी
दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया कि इस नई सुरंग का निर्माण लगभग 15 मीटर की गहराई पर किया गया है। सुरंग में लगभग 618 रिंग लगाए गए हैं। इसका व्यास 5.8 मीटर है। सुरंग निर्माण कार्य में 66 केवी विद्युत एचटी लाइन को स्थानांतरित करने जैसी असंख्य चुनौतियों शामिल थीं। इसके अलावा, येलो लाइन पर मेट्रो ट्रेन संचालन को बिना बाधित किए मौजूदा येलो लाइन वायाडक्ट के नीचे टीबीएम को पार किया गया।

कैसे किया गया सुरंग का निर्माण
इस सुरंग का निर्माण Earth Pressure Balance Machine (EPBM) की प्रौद्योगिकी के साथ किया गया है। मुंडका में पूरी तरह से मैवेनाइज्ड कास्टिंग यार्ड में सुरंग के रिंग बनाये गये। इन कंक्रीट खंडों को मजबूती प्राप्त करने के लिए Curing system का इस्तेमाल किया गया था। मौजूदा वायाडक्ट के नीचे सुरंग का निर्माण करते समय सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरती गई और आसपास की संरचनाओं पर अत्यधिक संवेदनशील उपकरणों के साथ जमीनी हलचलों की निगरानी की गई। इन उपायों के साथ यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं औ सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

TBM से किया गया सुरंग का निर्माण
अब तक मंजूर किए गए चौथे फेज के तहत 40.109 किलोमीटर भूमिगत लाइनों का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरीडोर में 19.343 किलोमीटर के भूमिगत खंड होंगे। TBM एक ऐसी मशीन है जो विभिन्न प्रकार की मिट्टी और रॉक स्ट्रैटा के माध्यम से एक परिपत्र क्रॉस-सेक्शन के साथ सुरंगों की खुदाई के लिए उपयोग की जाती है। इस मशीन को कठोर चट्टान से लेकर मिट्टी/रेल तक किसी भी माध्यम से बोर करने के लिए डिजाइन किया जा सकता है। टीबीएम ने दुनिया भर में सुरंग निर्माण कार्य के तरीके में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है क्योंकि सुरंगों की खुदाई आसानी से की जा सकती है और सतह पर बनी इमारतों और अन्य संरचनाओं को बिना छेड़छाड़ के काम किया जा सकता है।

कैसे काम करती है TBMS
TBMS विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में भूमिगत सुरंग निर्माण कार्य के लिए उपयोगी है। DMRC पहले चरण से ही अपने सुरंग कार्य के लिए TBMS का उपयोग कर रहा है। तीसरे चरण में, जब लगभग 50 किलोमीटर भूमिगत खंड बनाए गए थे, राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 30 TBMS को खुदाई के काम में लगाया गया था।

You Might Also Like

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

August 21, 2024 August 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का छठे दिन बॉक्स ऑफिस प रमच गया तहलका श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का छठे दिन बॉक्स ऑफिस प रमच गया तहलका
Next Article एक अकाउंट से कई यूजर्स को UPI पेमेंट का अधिकार, जानें UPI Circle फीचर के बारे में एक अकाउंट से कई यूजर्स को UPI पेमेंट का अधिकार, जानें UPI Circle फीचर के बारे में
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?