By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका
छत्तीसगढ़राज्य

दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका

Last updated: 2024/08/22 at 10:30 PM
Share
4 Min Read
दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका
SHARE

रायपुर :  राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज यहां ‘दिव्य कला शक्ति‘ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे दिव्यांगजनों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं पूरे देश से आये दिव्यांग उद्यमी एवं कलाकार उपस्थित थे।  
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति का पात्र नहीं समझना चाहिए। उनके प्रति समाज के नजरिये में बदलाव आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ के तहत समावेशी रूप से दिव्यांगजनों सहित सभी को शामिल किया गया है। दिव्यांगों को यह ऐहसास दिलाना होगा कि वे भी समाज के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके विकास के लिए सार्वजनिक स्थानों में सुलभ बुनियादी ढ़ांचा, सुगम्य परिवहन के साधनों की उपलब्धता, टेक्नोलॉजी तक आसान पहुंच बनाने की ओर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चों के पाठ्यक्रम में भी ऐसी कहानियां आदि शामिल करना चाहिए, जिससे उनमे दिव्यांगजनों के प्रति करूणा की भावना जागृत हो, किन्तु उनसे वे सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करें।
राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने और उन्हें सशक्त करने ‘‘दिव्यकला मेला और दिव्य कला शक्ति‘‘ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों को यह महसूस होता है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनको प्रोत्साहन दे रहा है।
राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत सरकार सहित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी दिव्यांगजनांे का जीवन-यापन सरल बनाने के लिए अनेक योजनाएं, संचालित की जा रही हैंं। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के साथ विभाग द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर देने, व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, आवास आबंटन में प्राथमिकता देने और उनके परिवारों को विशेष सहायता देने से दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में बराबरी से योगदान दे सकेंगे।
इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में अलग तरह की विशेषताएं होती है और वे अनेक क्षेत्रों में बखूबी अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री विरेंद्र कुमार द्वारा रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाये जाने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर में 17 से 22 अगस्त तक 16 राज्यों से आये हुए दिव्यांग शिल्पकार एवं उद्यमियों द्वारा अपने शिल्प की मार्केटिंग की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़ के लोगों ने अत्यंत सराहा है।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रबंध संचालक नवीन शाह, संचालक समाज कल्याण रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न राज्यों से आये दिव्यांगजन उपस्थित थे। 

You Might Also Like

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..

पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया हौसला…..

August 22, 2024 August 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिव्यांगजनों के लिये लगाये जायेंगे चलित न्यायालय दिव्यांगजनों के लिये लगाये जायेंगे चलित न्यायालय
Next Article वंदना ने महतारी वंदन से मिले पैसों से बेटे के लिए खरीदा सोने का लॉकेट वंदना ने महतारी वंदन से मिले पैसों से बेटे के लिए खरीदा सोने का लॉकेट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?