By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रीलंकाई स्पिनरों ने सिर्फ 2 ओवरों में ही किया कमाल, क्रिकेट इतिहास में रचा नया इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > श्रीलंकाई स्पिनरों ने सिर्फ 2 ओवरों में ही किया कमाल, क्रिकेट इतिहास में रचा नया इतिहास
खेल

श्रीलंकाई स्पिनरों ने सिर्फ 2 ओवरों में ही किया कमाल, क्रिकेट इतिहास में रचा नया इतिहास

Last updated: 2024/08/23 at 1:16 PM
Share
4 Min Read
श्रीलंकाई स्पिनरों ने सिर्फ 2 ओवरों में ही किया कमाल, क्रिकेट इतिहास में रचा नया इतिहास
SHARE

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन गुरुवार को इतिहास रच दिया। श्रीलंका के दो स्पिनरों ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में वो कमाल कर दिया जो अभी तक एशिया के बाहर कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। श्रीलंका के लिए ये ऐतिहासिक काम किया धनंजय डी सिल्वा और प्रभात जयसूर्या ने।

पहले दिन श्रीलंका की बल्लेबाजी कमाल नहीं कर सकी। पूरी टीम पहली पारी में 236 रनों पर ही सिमट गई। इंग्लैंड को मैच के शुरुआती दिन ही बैटिंग करने आना पड़ा और दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने छह विकेट खोकर 259 रन बना 23 रनों की बढ़त ले ली।

पहली बार हुआ ऐसा

इंग्लैंड की टीम जब अपनी पहली पारी खेलने उतरी तो श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने लीग से हटकर एक काम किया। वह खुद गेंदबाजी करने आ गए। पहले ही ओवर में इंग्लैंड में किसी स्पिनरों को गेंदबाजी करते हुए देखना हैरत की बात है क्योंकि यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और नई गेंद से फास्ट बॉलर कहर बरपाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, श्रीलंका ने नई गेंद स्पिनर को थमाई जिससे इंग्लैंड की टीम भी हैरान रह गई।

उम्मीद थी कि दूसरा ओवर कोई तेज गेंदबाज फेंकेगा, लेकिन इस बार भी गेंद स्पिनर जयसूर्या के हाथों में थी। इसी के साथ धनंजय और जयसूर्या एशिया के बाहर किसी भी टेस्ट मैच में गेंदबाजी की शुरुआत करने वाली पहली स्पिन जोड़ी बन गए हैं। इससे पहले एशिया के बाहर कभी भी दो स्पिनरों ने गेंदबाजी की शुरुआत नहीं की थी।

जैमी स्मिथ की शानदार पारी

धनंजय तो पहले दिन विकेट लेने में असफल रहे, लेकिन जयसू्र्या को सफलता जरूर मिल गई। उन्होंने सातवें ही ओवर में बेन डकेट को पवेलियन की राह दिखा दी। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 18 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे ओली पोप को अशिता फर्नांडो ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज डेन लॉरैंस को विश्वा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया। वह 30 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा सके।

यहां से जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला। दोनों ने 58 रनों की साझेदारी की। रूट 42 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रूक ने 73 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। 40वें ओवर की पहली गेंद पर जयसूर्या ने ब्रूक को आउट कर दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स को भी अपना शिकार बनाया। वोक्स 25 रन बनाकर आउट हो गए। जैमी स्मिथ दिन का खेल खत्म होने तक विकेट पर खड़े हैं। उन्होंने 97 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बना लिए हैं। उनके साथ गस एटकिंसन चार रन बनाकर नाबाद हैं।

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 30 अगस्त तक ITR से जुड़े ये जरूरी काम नहीं किए पूरे तो नहीं आएगा रिफंड 30 अगस्त तक ITR से जुड़े ये जरूरी काम नहीं किए पूरे तो नहीं आएगा रिफंड
Next Article नेपाल में 40 यात्रियों को लेकर जा रही भारत की नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी, 11 की मौत नेपाल में 40 यात्रियों को लेकर जा रही भारत की नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी, 11 की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?