By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में हुई वरुण धवन की एंट्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > मनोरंजन > सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में हुई वरुण धवन की एंट्री
मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में हुई वरुण धवन की एंट्री

Last updated: 2024/08/23 at 3:33 PM
Share
3 Min Read
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में हुई वरुण धवन की एंट्री
SHARE

अभिनेता वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर प्रशंसकों को चौंका दिया है। अभिनेता आगामी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं। बता दें कि बीते दिनों अभिनेता सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का ऐलान किया था। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। उनकी इस उत्सुकता को अब वरुण धवन ने फिल्म से जुड़ने का ऐलान करते हुए बढ़ा दिया है। 

27 साल पहले सितारों से सजी फिल्म ‘बॉर्डर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। देशभक्ति की भावना से जुड़ी होने के कारण फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इतने सालों के बाद जब निर्माताओं ने इसके सीक्वल की घोषणा की तो सभी के चेहरे खिल उठे। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने इसके रिलीज की तारीख बताते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की थी।

अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बॉर्डर 2’ का एक छोटा सा वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया कि अब वह इसका हिस्सा बन चुके हैं। वीडियो की शुरुआत ‘बॉर्डर’ फिल्म के मार्मिक गीत ‘संदेशे आते हैं’ के बोल से होता है। वीडियो का अंत वरुण के नाम से होता है। इस बीच फिल्म के कुछ दृश्यों की तस्वीर भी दिखती है। वीडियो में वरुण को यह डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है, ‘दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराता हूं, जब धरती मां बुलाती है सब छोड़ कर आता हूं।’

वीडियो के कैप्शन में वरुण ने ‘बॉर्डर’ फिल्म से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए लिखा, ‘मैं चौथी क्लास का बच्चा था, जब मैं चंदन सिनेमा गया और ‘बॉर्डर’ देखी इसने मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव डाला। मुझे अभी भी याद है कि हॉल में हम सभी ने राष्ट्रीय गर्व की भावना महसूस की थी। मैंने अपने सशस्त्र बलों को आदर्श मानना शुरू कर दिया और आज भी मैं उन्हें सलाम करता हूं कि वे कैसे हमारी रक्षा करते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं, चाहे वह हमारी सीमाओं पर हो या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान।’ 

वरुण ने आगे लिखा, जे पी दत्ता सर की युद्ध पर बनी यह फिल्म आज भी मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। जे पी सर और भूषण कुमार द्वारा निर्मित बॉर्डर 2 में भूमिका अदा करना मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है। मुझे मेरे हीरो सनी पाजी के साथ काम करने का मौका मिला, जो इसे और भी खास बनाता है। वरुण ने आगे लिखा, ‘मैं एक बहादुर जवान की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए उत्सुक हूं, जो भारत की सबसे बड़ी युद्ध पर बनी फिल्म होने का वादा करती है। मैं आपकी शुभकामनाओं की कामना करता हूं, जय हिंद।’
 

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छतरपुर की घटना पर सियासत तेज, रामेश्वर बोले- जो कानून नहीं मानेगा उसके खिलाफ सरकार ऐसी ही कार्रवाई करेगी छतरपुर की घटना पर सियासत तेज, रामेश्वर बोले- जो कानून नहीं मानेगा उसके खिलाफ सरकार ऐसी ही कार्रवाई करेगी
Next Article अरशद ने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन को किया बंद, सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान….. अरशद ने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन को किया बंद, सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?