By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वंदना का सपना पूरा किया महतारी वंदन योजना ने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > वंदना का सपना पूरा किया महतारी वंदन योजना ने
छत्तीसगढ़राज्य

वंदना का सपना पूरा किया महतारी वंदन योजना ने

Last updated: 2024/08/23 at 10:45 PM
Share
3 Min Read
वंदना का सपना पूरा किया महतारी वंदन योजना ने
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना कई महिलाओं के सपने पूरे कर रहा है। यह योजना बचत के साथ ही महिलाओं और उनके परिवार के बेहतर भविष्य की राह खोल रही है। योजना के तहत हर महीने मिल रहे पैसों से अनेक महिलाएं अपनी बरसों की ख्वाहिश पूरी कर रही हैं। गरीबी की वजह से अपनी छोटी-छोटी इच्छाओं और सपनों से समझौता करने को मजबूर महिलाओं को महतारी वंदन योजना ने बड़ा संबल दिया है। प्रदेश की लाखों महिलाओं की तरह इसने कोरबा की वंदना राठिया की भी दिली ख्वाहिश पूरी की है।

कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा के कोरकोमा गांव की वंदना राठिया की बेटे के पैदा होने के समय से ही बड़ी इच्छा थी कि अपने बेटे के गले में छोटा ही सही सोने का एक लॉकेट पहनाएं। लेकिन घर की खराब माली हालत के कारण वह अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पा रही थी। उसने बचत कर कुछ रुपए जरूर जोड़े थे, पर वह लॉकेट खरीदने के लिए नाकाफी था। छत्तीसगढ़ सरकार ने जब इस साल मार्च में महतारी वंदन योजना प्रारंभ की तो मानो वंदना की किस्मत खुल गई। योजना की शुरूआत से ही उसे हर महीने एक हजार रुपए मिल रहे हैं। छह महीनों में वंदना ने इतनी रकम जोड़ ली कि आखिरकार उसके सपने पूरे होने का दिन आ गया। वह गांव के साप्ताहिक बाजार गई और सुनार से लॉकेट बनवाकर अपने बेटे के गले में पहनाया। यह उसके करीब चार साल पुराने सपने के पूरा होने का दिन था। वंदना के चेहरे पर खुशी और गहरा संतोष देखते ही बन रहा था।
    
वंदना राठिया कहती है कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रही राशि हमारे बहुत काम की है। हम जैसी महिलाओं के लिए एक हजार रुपए बड़ी राशि है। पति की कमाई से घर का खर्च ही चल पाता है। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए महतारी वंदन योजना से मिली राशि काम आती है। वह कोशिश करती है कि हर महीने इसमें से कुछ बच जाए। थोड़ा-थोड़ा करके ठीक-ठाक रकम जमा हो तो यह अपने दूसरे सपने पूरे करने के काम आएगी।

You Might Also Like

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….

August 23, 2024 August 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उद्यानिकी विभाग की योजना से जुड़कर किसान सुखदेव कमा रहे हैं मुनाफा उद्यानिकी विभाग की योजना से जुड़कर किसान सुखदेव कमा रहे हैं मुनाफा
Next Article राष्ट्रपति से सरगुजा संभाग की छात्राओं ने की सौजन्य मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..
सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….
’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….
सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..
धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?