By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झारखंड में सियासी उथल-पुथल: चंपई का नया प्लान हेमंत सोरेन के लिए चुनौती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > झारखंड में सियासी उथल-पुथल: चंपई का नया प्लान हेमंत सोरेन के लिए चुनौती
राज्य

झारखंड में सियासी उथल-पुथल: चंपई का नया प्लान हेमंत सोरेन के लिए चुनौती

Last updated: 2024/08/24 at 11:40 AM
Share
2 Min Read
झारखंड में सियासी उथल-पुथल: चंपई का नया प्लान हेमंत सोरेन के लिए चुनौती
SHARE

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने अगले कदम की ओर इशारा करते हुए कहा है कि नए सियासी अध्याय की पटकथा तैयार हो चुकी है और जल्द ही इस पर पूर्णविराम लगेगा। वे फिलहाल एकला चलो की राह पर हैं और एक सच्चे साथी की तलाश में हैं।

चंपई सोरेन ने कहा कि जैसे ही सच्चा साथी मिलेगा वैसे ही वह राज पर से पर्दा हटा देंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के कल्याण के लिए वह प्लान बना रहे हैं। चंपई के इस एलान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परेशानी बढ़ने वाली है।

मैं कोई संगठन नहीं तोड़ूंगा: चंपई सोरेन

शुक्रवार को गम्हरिया में महिलाओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह ऐलान किया। इस दौरान चंपई ने दो टूक अंदाज में यह भी साफ कर दिया कि उनका मकसद न तो संगठन को तोड़ना है और न ही किसी को प्रलोभन देकर अपने साथ लाना।  महिलाओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में चंपई ने कहा कि वे जनता के प्यार और सम्मान के ऋणी हैं।

उन्हें क्षेत्र की जनता जिस तरह से स्नेह और समर्थन दे रही है, वही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोई बात नहीं की है और न ही वे झामुमो में वापसी करेंगे।

चंपई सोरेन के साथ कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर चंपई के साथ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य, 20 सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अनीता टुडू, आदित्यपुर नगर झामुमो अध्यक्ष दीपक मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी जनसहभागिता – अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार राज्य की जनता को मिले बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल….

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गुरूवार से विधिवत शुरूआत

चॉइस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह

छत्तीसगढ़ में स्पॉन्सरशिप योजना बनी बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम जन मन योजना के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए डोंडका पंचायत पहुंचे राज्यपाल पटेल पीएम जन मन योजना के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए डोंडका पंचायत पहुंचे राज्यपाल पटेल
Next Article रांची में हर व्यक्ति की डिटेल की जाएगी तैयार, थाने में बनेगी लिस्ट रांची में हर व्यक्ति की डिटेल की जाएगी तैयार, थाने में बनेगी लिस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी जनसहभागिता –  अरुण साव
रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी जनसहभागिता – अरुण साव
छत्तीसगढ़ राज्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार राज्य की जनता को मिले बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार राज्य की जनता को मिले बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गुरूवार से विधिवत शुरूआत
पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गुरूवार से विधिवत शुरूआत
छत्तीसगढ़ राज्य
चॉइस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह
चॉइस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?