By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शहडोल में 10 घंटे से बारिश का दौर जारी, घरों में घुसा पानी, पुल से सात फीट ऊपर बह रही मुड़ना नदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > शहडोल में 10 घंटे से बारिश का दौर जारी, घरों में घुसा पानी, पुल से सात फीट ऊपर बह रही मुड़ना नदी
मध्यप्रदेशराज्य

शहडोल में 10 घंटे से बारिश का दौर जारी, घरों में घुसा पानी, पुल से सात फीट ऊपर बह रही मुड़ना नदी

Last updated: 2024/08/24 at 11:57 AM
Share
5 Min Read
शहडोल में 10 घंटे से बारिश का दौर जारी, घरों में घुसा पानी, पुल से सात फीट ऊपर बह रही मुड़ना नदी
SHARE

शहडोल  ।   शहडोल जिले में पिछले करीब 10 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिससे चारों ओर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। नदी-नालों के उफान पर आने के कारण कई गांवों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है, साथ ही मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। मुड़ना नदी 20 साल बाद फिर से अपने विकराल रूप में नजर आ रही है। वहीं, बारिश के कारण प्रदेश के राज्यपाल का दौरा कार्यक्रम दूसरे दिन भी निरस्त करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया। नाले का पानी घरों में घुसने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश अब भी जारी है। नदी के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आकाशवाणी मुड़ना नदी, पांडव नगर मुड़ना पुल, एमपीईबी कॉलोनी मुड़ना पुल और पोंडा नाला, कोनी मुड़ना नदी में पानी ओवरफ्लो होने के कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

दो दशक बाद पुल के ऊपर आया पानी

शहडोल से उमरिया को जोड़ने वाला पाली रोड, आकाशवाणी के समीप स्थित मुड़ना नदी दो दशक बाद पुल के ऊपर से बह रही है। नदी विकराल रूप में है, पुल से करीब 7 फीट ऊपर बहने से आवागमन रुक गया है। स्थानीय निवासी यूनुस खान का कहना है कि यह पुल दो दशक पहले बंद हुआ था। अब, शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश के कारण शनिवार तड़के से मार्ग बंद हो गया है। यह मार्ग शहडोल से पाली और उमरिया को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। सुबह से लोगों का हुजूम इकट्ठा हो रहा है और ओवरफ्लो चल रही नदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं।

पानी के कारण सिंगापुर रोड बंद 

सिंगापुर रोड में स्थित पांडा नाला बीती रात से ही तेज बहाव में बह रहा है, जिसकी वजह से शहडोल-पंडरिया मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ के रायपुर को जोड़ता है, जिसमें पूरी तरह से आवाजाही बंद कर दी गई है। दोनों ओर पुलिस बल तैनात है और लोगों को आवाजाही से रोका जा रहा है।

बांधवगढ़ मार्ग बंद

कोनी में मुड़ना नदी उफान पर है, जिससे शहडोल से बांधवगढ़ जाने का मुख्य मार्ग भी बंद हो गया है। यह मार्ग शहडोल से बांधवगढ़ होकर मानपुर से गुजरता है। बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण यह मार्ग बंद कर दिया गया है। यह नदी दो जिलों, शहडोल और उमरिया, की सीमा को निर्धारित करती है। दोनों जिलों की पुलिस ने अपनी तैनाती लगाकर आवागमन रोक दिया है। यहां नए पुल का निर्माण चल रहा है, लेकिन पुराने पुल से कई घंटे से आवाजाही बंद है। हालांकि नए पुल से लोग पैदल आ-जा सकते थे, लेकिन अब नए पुल के ऊपर से भी पानी बहने लगा है, जिससे पूरी तरह से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है और सैकड़ों गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है।

जान जोखिम में डालकर नदी देखने पहुंचे लोग

नदी-नाले उफान पर हैं और लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही बहती नदी के पानी में खड़े होकर उसे देख रहे हैं। लोगों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान यहां पुलिस की टीम भी मौजूद नहीं थी। 

नदियों के दोनों ओर लगा लंबा जाम

नदी-नाले उफान पर होने के कारण आवाजाही अवरुद्ध हो गई है और दोनों ओर काफी संख्या में वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि पुल से पानी उतरने के बाद वे अपने घरों के लिए रवाना हो सकें।

शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी भर गया

शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कई घरों में पानी भर गया है। बीती रात से ही लोग पंप लगाकर घरों से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। नगरपालिका ने हाल ही में नाली का निर्माण किया था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते बारिश का पानी नाली में न जाकर लोगों के घरों में घुस रहा है।

You Might Also Like

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़, 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम….

सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……

भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर…..

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिहार में 5 जिलों के लिए मूसलाधार बारिश और तूफान का चेतावनी, फसलों को हो सकता है नुकसान बिहार में 5 जिलों के लिए मूसलाधार बारिश और तूफान का चेतावनी, फसलों को हो सकता है नुकसान
Next Article लालमुनि यादव की कुर्सी गई, 12 अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में और 3 विरोध में पड़े वोट लालमुनि यादव की कुर्सी गई, 12 अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में और 3 विरोध में पड़े वोट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़, 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम….
धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़, 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……
सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा अर्चना’…..
’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा अर्चना’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?