By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KL Rahul के ऑक्शन में Kohli का जलवा: 40 लाख में बिकी जर्सी, 28 लाख का ग्लव्स
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > KL Rahul के ऑक्शन में Kohli का जलवा: 40 लाख में बिकी जर्सी, 28 लाख का ग्लव्स
खेल

KL Rahul के ऑक्शन में Kohli का जलवा: 40 लाख में बिकी जर्सी, 28 लाख का ग्लव्स

Last updated: 2024/08/24 at 12:03 PM
Share
3 Min Read
KL Rahul के ऑक्शन में  Kohli का जलवा: 40 लाख में बिकी जर्सी, 28 लाख का ग्लव्स
SHARE

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने जरूरतमंद बच्चों के लिए हाल ही में एक ऑक्शन करवाया था. राहुल को कई क्रिकेटर्स से उनके खेल की चीजें साइन करके मिली थीं, जिसे नीलामी के लिए रखा गया था. विप्ला फाउंडेशन के लिए ‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ नाम से हुए इस ऑक्शन में विराट कोहली की चीजों को लेकर खुमार देखने को मिला. उनकी जर्सी और ग्लव्स पाने के लिए नीलामी में होड़ मच गई. विराट की एक जर्सी के सामने रोहित शर्मा और एमएम धोनी के बल्ले फीके पड़ गए. इस दौरान विराट कोहली की जर्सी ने नीलामी में धमाका कर दिया. कोहली ने राहुल को साइन की हुई वर्ल्ड कप की जर्सी दी थी, जो 40 लाख रुपए में बिकी. वहीं उनके ग्लव्स के लिए 28 लाख रुपए मिले. राहुल ने इस नीलामी से कुल 1.93 करोड़ रुपए जुटाए.

भारत में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज रहता है. फैंस विराट-रोहित जैसे धुरंधरों से मिलने के लिए बेताब रहते हैं. उनकी चीजें तो मिल जाएं तो फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं होता. इसलिए केएल राहुल के ऑक्शन में इन धुरंधर क्रिकेटर्स की चीजों पर जमकर बोली लगी. हालांकि, विराट ने हर बार की तरह इस बार भी बाजी मार गए. रोहित और धोनी के दो बल्ले मिलकर भी विराट की जर्सी का मुकाबला नहीं कर सके. रोहित का बैट जहां 24 लाख में बिका, वहीं धोनी का बैट 13 लाख में बिका. इन दोनों को मिलाकर कुल 37 लाख होते हैं, जो विराट की जर्सी की मिली प्राइस से 3 लाख कम है.

विराट कोहली की जर्सी और ग्लव्स, रोहित और धोनी के बैट के बाद राहुल द्रविड़ के बल्ले को मिला, जिसकी कीमत 11 लाख लगाई गई. वहीं केएल राहुल की टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी 11 लाख. उनके वर्ल्ड कप बैट को 7 लाख की कीमत लगाई गई. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की वर्ल्ड कप जर्सी 8 लाख और ऋषभ पंत के आईपीएल बैट को 7 लाख मिले. केएल राहुल के ऑक्शन में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन की आईपीएल जर्सी को सबसे कम दाम मिला. इसके लिए महज 45 हजार की बोली लगी. इसके अलावा युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन की आईपीएल जर्सी को 50-50 हजार, वहीं जॉस बटलर की आईपीएल जर्सी को 55 हजार में खरीदा गया.

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पटना के PMCH में बंपर भर्ती: 20 से अधिक पदों के लिए आवेदन करने का मौका पटना के PMCH में बंपर भर्ती: 20 से अधिक पदों के लिए आवेदन करने का मौका
Next Article जिला पंचायत की नवागत सीईओ जयति सिंह ने पदभार ग्रहण किया, शाखाओं की ली जानकारी जिला पंचायत की नवागत सीईओ जयति सिंह ने पदभार ग्रहण किया, शाखाओं की ली जानकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?