By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जमे-जमाए नेताओं को चुनौती देने के लिए घाटी के युवा बेताब… नेकां-पीडीपी से होगा सीधा मुकाबला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > जमे-जमाए नेताओं को चुनौती देने के लिए घाटी के युवा बेताब… नेकां-पीडीपी से होगा सीधा मुकाबला
राजनीती

जमे-जमाए नेताओं को चुनौती देने के लिए घाटी के युवा बेताब… नेकां-पीडीपी से होगा सीधा मुकाबला

Last updated: 2024/08/24 at 2:43 PM
Share
4 Min Read
जमे-जमाए नेताओं को चुनौती देने के लिए घाटी के युवा बेताब… नेकां-पीडीपी से होगा सीधा मुकाबला
SHARE

जम्मू  ।  जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में एक बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी अलगावादी में झुकाव रखने वाले युवा राजनीति के अखाड़े में उतरकर वर्षों पुरानी राजनीति में एक बदलाव लाना चाहते हैं।  ऐसे ही नौजवान हैं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के लोलाब से इंजीनियर मुदस्सिर लोलाबी और लालपोरा लोलाब के मुदस्सिर अकबर शाह। दोनों ने लोलाब विधानसभा सीट से मैदान में उतरने का एलान किया है। उनका कहना है कि परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इंजीनियर मुदस्सिर लोलाबी ने कहा कि सियासत में उतरने का मकसद लोगों को आवाज देने है। 60 वर्षों से क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने युवाओं को नजरअंदाज किया है। युवाओं के पास नौकरी नहीं है, वो बेरोजगार घूम रहे हैं। पहले चुनाव लड़ना या राजनीती में शामिल होना घाटी के युवा पाप माना जाता था। अब राजनीति में उतरकर वे बदलाव लाएंगे। अब लड़ाई पुराने और नए के बीच होगी।

लोलाब सीट से निर्दलीय उतरेंगे इंजीनियर लोलाबी

इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग कर चुके मुदस्सिर अब एलएलबी कर रहे हैं। 2018 में लोलाब के लिए अच्छी पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधा के अलावा हर बुनियादी ढांचे को सुधारने का मिशन शुरू किया था। उनका कहना है कि लोलाब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 
 
पैतृक क्षेत्र लोलाब में समृद्धि लाना मकसद: मुदस्सिर अकबर शाह

38 वर्षीय मुदस्सिर अकबर शाह भी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनका कहना है कि चुनावी अखाड़े में उतरने का मकसद पैतृक क्षेत्र लोलाब में आर्थिक समृद्धि लाना है। युवाओं के लिए अन्याय के खिलाफ लड़ना है। यहां लोगों की सेवा करने आया हूं। आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में समृद्धि लाएंगे।उन युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ेंगे, जिनकी जिंदगी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण बर्बाद हो गई। शाह पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) से लोलाब सीट से मैदान में उतर सकते हैं। उनका कहना है कि वह दो शक्तिशाली राजनेताओं के खिलाफ लड़ेंगे। लेकिन, लोगों का समर्थन उनके साथ है।

लाखों का पैकेज छोड़ राजनीति में आए शाह

मुदस्सिर शाह सउदी अरब में लाखों रुपये का पैकेज छोड़कर राजनीति में आए हैं। आईआईटी रुड़की के सहयोग से एनआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। इथियोपिया में 2 साल तक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से सहायक प्रोफेसर सेवाएं दे चुके हैं। अब सऊदी अरब के किंग फहद यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स में वरिष्ठ व्याख्याता की सेवाएं दे रहे थे।
नेकां और पीडीपी से होगा सीधा मुकाबला 
लोलाब सीट पर इन दोनों युवाओं का सीधा मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से होगा। यहां से नेकां के पूर्व विधायक कैसर जमशीद लोन और दो बार के विधायक व पूर्व मंत्री अब्दुल हक खान पीडीपी उम्मीदवार हो सकते हैं। मुदस्सिर लोलाबी और शाह का कहना है कि इन संभ्रांत और शक्तिशाली राजनेताओं के खिलाफ यह आम जनता की लड़ाई है।
गुरेज से मोहम्मद हमजा लोन अजमाएंगे भाग्य
बांदीपोरा के गुरेज के युवा मोहम्मद हमजा लोन ने गुग्रेज सीट से मैदान में उतरने का एलान किया है। वह पीसी से उम्मीदवार हो सकते हैं। उनका कहना है कि गुरेज घाटी में 20 वर्षों से सत्ता में रहे पारंपरिक राजनीतिक नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चंपारण में प्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे अमित शाह चंपारण में प्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे अमित शाह
Next Article छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन शूटिंग प्रतियोगिता का समापन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?