By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अंतरिक्ष से धरती पर वापस कब आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने कर दिया बड़ा ऐलान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > अंतरिक्ष से धरती पर वापस कब आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने कर दिया बड़ा ऐलान…
विदेश

अंतरिक्ष से धरती पर वापस कब आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने कर दिया बड़ा ऐलान…

Last updated: 2024/08/25 at 11:17 AM
Share
4 Min Read
अंतरिक्ष से धरती पर वापस कब आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने कर दिया बड़ा ऐलान…
SHARE

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर के पृथ्वी पर वापसी को लेकर अहम जानकारी दी है।

स्पेस एजेंसी ने शनिवार को बताया कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स अगले साल फरवरी में वापस आएंगे। दोनों की वापसी एलन मस्क के स्पेसएक्स के जरिए होगी।

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा, “नासा ने फैसला किया है कि बुच और सुनी अगले फरवरी में क्रू-9 के साथ वापस लौटेंगे, और स्टारलाइनर बिना चालक दल के वापस आएगा।”

उन्होंने कहा कि बैरी बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की वापसी में बोइंग अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर की खराबी आने की वजह से देरी हुई।

बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर सवार होकर जून में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरने वाले दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अगले साल की शुरुआत में स्पेसएक्स के जरिए पृथ्वी पर वापस लौटना होगा।

नासा के बिल नेल्सन ने स्पेस एजेंसी के अतीत में दो स्पेस शटल क्रू के खोने का हवाला देते हुए फैसले के बारे में कहा, “बुच और सुनी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रखने और बोइंग स्टारलाइनर को बिना चालक दल के वापस लाने का निर्णय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की वजह से लिया गया है।”

6 जून को बोइंग के CST-100 स्टारलाइनर परीक्षण उड़ान पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे दो अंतरिक्ष यात्रियों को मूल रूप से लगभग एक सप्ताह तक रहना था। अब दोनों की वापसी अगले साल फरवरी महीने में होगी, जिसकी वजह से दोनों को अंतरिक्ष में आठ महीने तक रहना होगा।

दो बार हुई थी लॉन्चिंग में देरी

स्टारलाइनर मिशन में दो बार देरी हुई थी इसे शुरू में फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से 6 मई, 2024 को लॉन्च किया जाना था, लेकिन फिर इसे तकनीकी दिक्कत आने के बाद एक जून तक के लिए टाल दिया गया था।

इसके बाद फिर से एक जून को होने वाली लॉन्चिंग में भी देरी हुई, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 5 जून को सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी।

स्टारलाइनर 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था।

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान और उसके सब सिस्टम का परीक्षण करने के लिए लगभग एक सप्ताह तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहना था, लेकिन तकनीकी खामी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्री अब तक धरती पर वापस नहीं आ सके हैं।

बता दें कि यह स्टारलाइनर कार्यक्रम के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। साल 2019 में, बोइंग का बिना चालक दल का परीक्षण उड़ान भी विफल हो गया था।

वह योजना के अनुसार अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में विफल रहा था। इसके बाद कई वर्षों तक देरी और गड़बड़ियां हुईं, जिससे कंपनी को लगभग 1.6 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ा।

The post अंतरिक्ष से धरती पर वापस कब आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने कर दिया बड़ा ऐलान… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 25, 2024 August 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गाजा में इजरायली सेना ने फिर बरपाया कहर, 36 फिलिस्तीनियों की मौत… गाजा में इजरायली सेना ने फिर बरपाया कहर, 36 फिलिस्तीनियों की मौत…
Next Article बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से छीना बड़ा हथियार, चुनाव में दिखेगा यूनीफाइड पेंशन स्कीम का असर?… बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से छीना बड़ा हथियार, चुनाव में दिखेगा यूनीफाइड पेंशन स्कीम का असर?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?