By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल-हिजबुल्लाह में ‘जंग’ से दुनियाभर में खलबली, तेजी से बढ़ने लगीं तेल की कीमतें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > इजरायल-हिजबुल्लाह में ‘जंग’ से दुनियाभर में खलबली, तेजी से बढ़ने लगीं तेल की कीमतें…
विदेश

इजरायल-हिजबुल्लाह में ‘जंग’ से दुनियाभर में खलबली, तेजी से बढ़ने लगीं तेल की कीमतें…

Last updated: 2024/08/26 at 10:39 AM
Share
5 Min Read
इजरायल-हिजबुल्लाह में ‘जंग’ से दुनियाभर में खलबली, तेजी से बढ़ने लगीं तेल की कीमतें…
SHARE

मध्य एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव का असर अब तेल बाजार पर भी पड़ने लगा है।

Contents
बाजार में मची खलबलीईरान और अमेरिका में बढ़ेगी रार

रविवार को इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच ताबड़तोड़ हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए ऑइल सप्लाई बाधित होने का डर समा गया है।

वहीं अमेरिका में ब्याज दरों की कटौती के फैसले ने भी तेल की डिमांड बढ़ा दी है। दोनों ही फैक्टर कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

वहीं कतर में हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम की चर्चा का भी कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि अभी मध्यस्थता कर रहे देशों ने हथियार नहीं डाले हैं और उनका कहना है कि यह कोशिश एक दिन रंग जरूर लाएगी।

बाजार में मची खलबली

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव चरम पर पहुंचने और ताबड़तोड़ हमलों का असर बाजार पर भी नजर आने लगा है। युद्ध की आशंका केबीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का भी संकेत दिया है। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 37 सेंट तक बढ़ गई। यह 79.37 डॉलर प्रति बैरेल पर पहुंच गई है।

वहीं अमेरिकी क्रूड फ्यूचर भी 36 सेंट्स बढ़ गया है। बता दें कि बीते 10 महीने से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी तनाव के बाद यह सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इजरायल ने भी माना है कि उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर को इस हमले से नुकसान पहुंचा है।

ईरान और अमेरिका में बढ़ेगी रार

लेबनान के कट्टरपंथी ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह ने अपने कमांडर की मौत का बदल लेने के लिए ताबड़तोड़ हमले किए। वहीं इजरायल ने इनसे बचने के लिए 100 जेट उतार दिए और जवाबी कार्रवाई भी की।

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच इस हमले को लेकर अमेरिका ने भी मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। ऐसे में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज कटौती के ऐलान के बाद तेल की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

कनाडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिकी एनएसए जेक सुलीवन ने कहा कि अमेरिका अब भी युद्धविराम के समझौते को लेकर काहिरा में प्रयास कर रहा है।

बता दें कि युद्धविराम के लिए अमेरिका, मिस्र और कतर मध्यस्थता कर रहे हैं। हालांकि दोनों तरफ से ही अब तक सहमति नहीं जताई गई है।

मध्स्थता कर रहे देशों ने इजरायल के सामने भी कई विकल्प रखे जिसमें फइलादेल्फी कॉरिडोर का विक्ल भी शामिल था जो कि गाजा पट्टी के बीच से होकर मिस्र तक खोली जा सकीत है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने इन बातों को मानने से इनकार कर दिया।

इजरायल का कहना है कि हमास पहले सभी बंधकों को रिहा करे। वहीं हमास का कहना है कि इजरायल गाजा पट्टी से निकल जाए इसके बाद ही वह कोई मांग मानेगा।

प्रस्तावों को लेकर एजिप्ट और कतर के प्रतिनिधि हमास के नेता से मिले थे. रविवार को इजरायली अधिकारियों ने भी चर्चा में भाग लिया।

जुलाई के महीने में हमास ने अमेरिका के प्रसस्ताव को मान लिया था। उसने 16 दिनों में सैनिकों और अन्य बंधकों को रिहा करने को कहा था। हालांकि तेहरान में हमास चीफ की हत्या के बाद सारे समझौते एक बार फिर लटक गए।

बता दें कि इजरायली हमले में हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला कर दिया।

इजरायली प्रधानमंत्री का कहना है कि यह कहानी का अंत नहीं है। वहीं हिजबु्ल्लाह ने कहा था कि उसने इजरायल की ओर 320 कत्यूषा रॉकेट दागे हैं जो कि सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे।

हिजबुल्लाह का कहना है कि गाजा में युद्धविराम की चर्चा के बीच उसे हमला करने में देरी हो गई। वहीं इजरायल ने हिजबुल्लाह के बयान को बेबुनियाद बताया है।

The post इजरायल-हिजबुल्लाह में ‘जंग’ से दुनियाभर में खलबली, तेजी से बढ़ने लगीं तेल की कीमतें… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 26, 2024 August 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article झूठ बोलकर थाईलैंड गई थी मुंबई की छात्रा, एयरपोर्ट पर नए कांड में फंसी…
Next Article कैसे हुआ हिजबुल्लाह का जन्म, सऊदी समेत कई मुस्लिम देश इसे मानते हैं आतंकवादी… कैसे हुआ हिजबुल्लाह का जन्म, सऊदी समेत कई मुस्लिम देश इसे मानते हैं आतंकवादी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?