By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 71 में जिसने दिया पाक सेना का साथ, उस जमात-ए-इस्लामी से बैन हटाने की तैयारी में सरकार; जानें क्या है पूरा मामला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > 71 में जिसने दिया पाक सेना का साथ, उस जमात-ए-इस्लामी से बैन हटाने की तैयारी में सरकार; जानें क्या है पूरा मामला…
विदेश

71 में जिसने दिया पाक सेना का साथ, उस जमात-ए-इस्लामी से बैन हटाने की तैयारी में सरकार; जानें क्या है पूरा मामला…

Last updated: 2024/08/27 at 2:32 AM
Share
4 Min Read
71 में जिसने दिया पाक सेना का साथ, उस जमात-ए-इस्लामी से बैन हटाने की तैयारी में सरकार; जानें क्या है पूरा मामला…
SHARE

शेख हसीना के बांग्लादेश की सत्ता से हटने के बाद अब उनके दौर के फैसलों को भी बदला जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार जल्द ही प्रो-पाकिस्तानी संगठन जमात-ए-इस्लामी पर से प्रतिबंध हटा सकती है।

शेख हसीना सरकार ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक हमलें करने के कारण 1 अगस्त को जमात पर प्रतिबंध लगा दिया था,जिसके बाद जमात ने और उग्र होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और शेख हसीना को सत्ता छोड़कर भागना पड़ा।

शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी और जमात ए इस्लामी ने सेना की सहायता से अंतरिम सरकार का गठन करवाया। इसलिए अब अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस जमात पर से प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है।

बांग्लादेशी अखबार ढाका ट्रिब्यून से बात करते हुए जमात के वकील मोहम्मद शिशिर मनीर ने कहा कि जमात पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला सेना और अंतरिम सरकार के साथ की गई बैठक के बाद लिया जा रहा है।

दरअसल, 5 अगस्त को हसीना के देश छोड़कर भागने के बाद से ही उनके फैसलों को पलटने का दौर शुरू हो गया था।

5 अगस्त को सेनाध्यक्ष, राजनीतिक पार्टियों और राष्ट्रपति के बीच हुई बैठक में ही 17 साल जेल की सजा काट रही बीएनपी की लीडर खालिदा जिया को रिहा कर दिया गया था।

जमात-ए-इस्लामी पर फिलहाल औपचारिक रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसे जल्दी ही सरकार द्वारा हटा दिया जाएगा।

जमात एक कट्टर इस्लामवादी और पाकिस्तान समर्थक संगठन है। 1971 में बांग्लादेश की आजादी की जंग में इसका समर्थन पाकिस्तानी सेना के प्रति था।

इसके अलावा यह संगठन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ होने वाले हमलों से भी जुड़ा रहा है।

शेख हसीना के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बीच जमात से जुड़े लोगों ने लगातार हिंदुओं के खिलाफ हमले किए, जिसके कारण इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया।

लेकिन इस प्रतिबंध का ज्यादा असर नहीं हुआ। हसीना के देश छोड़कर भागने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक घटनाएं हुईं।

2001 में भी जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हुई थी तो उसमें भी जमात-ए-इस्लामी का नाम ही समाने आया था।

2001 में बीएनपी के साथ मिलकर जमात ने बांग्लादेश में सरकार बनाई थी। अपनी जीत के बाद इन दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा करना शुरू कर दिया।

इस हिंसा में सैंकड़ों महिलाओं से बलात्कार किया गया और उनके घरों को जला दिया गया अगर उन्होंने विरोध किया तो उनको जान से मार डाला गया।

बाद में जब शेख हसीना की सरकार वापस सत्ता में आई तो इस हिंसा के खिलाफ जांच की गई, जिसमें यह निकलकर सामने आया कि करीब 250 से अधिक हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना हुई हैं।

इन घटनाओं में हजारों की संख्या में दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल थे।

The post 71 में जिसने दिया पाक सेना का साथ, उस जमात-ए-इस्लामी से बैन हटाने की तैयारी में सरकार; जानें क्या है पूरा मामला… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 27, 2024 August 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शादी को लेकर क्या है प्लान? राहुल गांधी से कश्मीरी छात्राओं ने पूछा सवाल, क्या दिया जवाब… शादी को लेकर क्या है प्लान? राहुल गांधी से कश्मीरी छात्राओं ने पूछा सवाल, क्या दिया जवाब…
Next Article गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बलूचिस्तान, तीन हमलों में 40 की गई जान; 21 आतंकी भी ढेर… गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बलूचिस्तान, तीन हमलों में 40 की गई जान; 21 आतंकी भी ढेर…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….
माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव, बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न….
मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव, बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?