By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गाजा के बाद हिजबुल्लाह पर कहर बरपा रहा इजरायल का ‘राम’, भीषण युद्ध में कैसे नेतन्याहू का बड़ा सहारा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > गाजा के बाद हिजबुल्लाह पर कहर बरपा रहा इजरायल का ‘राम’, भीषण युद्ध में कैसे नेतन्याहू का बड़ा सहारा
विदेश

गाजा के बाद हिजबुल्लाह पर कहर बरपा रहा इजरायल का ‘राम’, भीषण युद्ध में कैसे नेतन्याहू का बड़ा सहारा

Last updated: 2024/08/27 at 2:36 AM
Share
5 Min Read
SHARE

हमास के साथ भीषण युद्ध कर रहे इजरायल ने अब ईरान समर्थित आतंकी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।

Contents
क्या है इजरायल का ‘राम’नेतन्याहू के लिए बड़ा सहारा कैसेF-15 Ra’am की विशेषताएं

रविवार को हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए 320 रॉकेटों के जवाब में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बमवर्षा की और जमकर तबाही मचाई।

इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अपने खास लड़ाकू विमान ‘राम’ से हमला बोला। यह अमेरिकी कंपनी द्वारा निर्मित F-15 ईगल है।

जिसे इजरायल ने नया नाम ra’am दिया है। इस घातक लड़ाकू विमान से इजरायल गाजा में भी तबाही मचा चुका है। अब अगला निशाना हिजबुल्लाह है। 

इजरायल की हमास के अलावा हिजबुल्लाह के साथ सीधी जंग शुरू होने के बाद दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा बढ़ गया है।

अमेरिका ने भी कहा है कि वह इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की पूरी कोशिश में लगा है। इस बीच हिजबुल्लाह का इजरायल पर हमला करना पूर्ण युद्ध की आशंका को बल दे रहा है।

उधर, इजरायल ने कहा है कि हिजबुल्लाह के हवाई हमलों का जवाब देना उसके लिए जरूरी थी।

इजरायल ने हिजबुल्लाह के हवाई हमलों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि लेबनान से 320 रॉकेट और ड्रोन जरूर दागे गए लेकिन, ज्यादातर को आयरन डोम की मदद से हवा में ही नष्ट कर दिया। कुछ पोल्ट्री फार्म और झाड़ियों में आग जरूर लगी।

क्या है इजरायल का ‘राम’

रविवार को इजरायली सेना ने अपने खास लड़ाकू विमान F-15 Ra’am लड़ाकू विमान से लैस होकर सैकड़ों बम लेबनान में गिराए।

इजरायल ने लेबनान में कई हिजबुल्लाह के ठिकानों को बर्बाद कर दिया। इजरायल का F-15 ईगल Ra’am लड़ाकू विमान F-35 और F-16 से कहीं उन्नत है।

इसमें F-35 और F-16 से कहीं ज़्यादा रेंज हैं। इसे खास तौर पर लंबी दूरी के हमलों और कठिन हवाई मिशन के लिए बनाया गया है।

अमेरिका की बोइंग कंपनी F-15 स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को बनाती है। इजरायल ने इस फाइटर जेट को अपना नाम Ra’am दिया है।

इजरायली भाषा में इसका मतलब होता है- थंडर। इसकी लंबाई 63.9 फीट, ऊंचाई 18.6 फीट और विंगस्पैन 42.9 फीट है।

F-15 का वजन 14379 किलोग्राम है। यह लेबनान, सीरिया और गाजा में इजरायल के विशेष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। इसके अलावा इसमें ईरान के अंदर तक हमला करने की क्षमता है।

नेतन्याहू के लिए बड़ा सहारा कैसे

पिछले साल 7 अक्तूबर को हमास द्वारा हवाई हमलों और भीषण नरसंहार के बाद इजरायली सुरक्षा की पोल खुल गई थी। हमास ने कुछ ही मिनटों में 5000 से अधिक रॉकेट और ड्रोन से हमला बोला।

हवाई हमलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि आयरन डोम जैसे उन्नत वायु सुरक्षा प्रणाली भी उसे रोकने में नाकाम रही। ऐसे में इजरायल ने अपनी वायु सेना की क्षमताओं, सुरक्षा और रक्षा को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

F-15 Ra’am फाइटर जेट इसी का एक उदाहरण है।

F-15 Ra’am की विशेषताएं

F-15 ईगल सभी मौसमों में काम करने वाला अत्यंत उन्नत सामरिक लड़ाकू विमान है, जिसे किसी भी देश की वायुसेना को युद्ध के मैदान पर दुश्मन के छक्के छुड़ाने और बर्बाद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

F-15 ईगल दुश्मन की रक्षा को भेद सकता है और मौजूदा समय में दुश्मन के किसी भी लड़ाकू विमान से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और मात दे सकता है।

F-15 दुश्मन के विमानों का पता लगाने, उन्हें पकड़ने, ट्रैक करने और उन पर हमला करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और हथियारों से लैस हैं।

F-15 में हेड-अप डिस्प्ले, हाई टेक रडार, बेस्ट नेविगेशन प्रणाली, उड़ान उपकरण, अल्ट्राहाई फ्रीक्वेंसी कम्यूनिकेशन और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम शामिल हैं।

The post गाजा के बाद हिजबुल्लाह पर कहर बरपा रहा इजरायल का ‘राम’, भीषण युद्ध में कैसे नेतन्याहू का बड़ा सहारा appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 27, 2024 August 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बलूचिस्तान, तीन हमलों में 40 की गई जान; 21 आतंकी भी ढेर… गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बलूचिस्तान, तीन हमलों में 40 की गई जान; 21 आतंकी भी ढेर…
Next Article बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्रों को खतरा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा… बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्रों को खतरा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?