By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > ‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत…
देश

‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत…

Last updated: 2024/08/28 at 11:02 AM
Share
5 Min Read
‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत…
SHARE

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट अहम टिप्पणी की।

Contents
3 पुलिस अधिकारियों को कर दिया निलंबित‘लड़कों की मानसिकता बदलने की जरूरत’‘कर्मचारियों के बैकग्राउंड की हो जांच’

अदालत ने मंगलवार को कहा कि लड़कों को कम उम्र से ही लैंगिक समानता के बारे में शिक्षित और संवेदनशील बनाने की जरूरत है।

साथ ही उनकी सोच में भी बदलाव लाना होगा। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने स्वत:संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए ये बातें कहीं।

कहा गया कि समाज में पुरुष वर्चस्व और पुरुषवाद (स्त्रियों पर श्रेष्ठता की मान्यता) अब भी कायम है। इसलिए लड़कों को छोटी उम्र से ही सही और गलत व्यवहार के बारे में सिखाया जाना चाहिए।

अदालत ने इस मुद्दे का अध्ययन करने और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए स्कूलों में पालन किए जाने वाले नियमों पर जोर दिया। साथ ही, इसे लेकर समिति गठित करने का सुझाव दिया। बदलापुर के एक स्कूल में 4 साल की 2 लड़कियों के साथ यौन शोषण किया गया।

इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, राज्य सरकार ने अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अदालत ने बदलापुर पुलिस की ओर से शुरुआती जांच के तरीके पर अपनी नाराजगी दोहराई। यह कहा कि पुलिस को कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।

3 पुलिस अधिकारियों को कर दिया निलंबित

पीठ ने कहा, ‘पीड़ित लड़कियों में से एक और उसके परिवार को अपना बयान दर्ज करने के लिए पुलिस थाने आने के लिए कहा गया था। बदलापुर पुलिस ने उनके घर पर बयान दर्ज करने का प्रयास भी नहीं किया। बदलापुर पुलिस की जांच में गंभीर चूक हुई है।’

महाराष्ट्र के महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने चूक को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि बदलापुर पुलिस थाने के 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। अ

दालत ने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा सकता है कि बच्चों को स्कूल में पूर्व-प्राथमिक स्तर से ही लैंगिक समानता और लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में पढ़ाया जाए।

‘लड़कों की मानसिकता बदलने की जरूरत’

बेंच ने कहा, ‘पुरुष वर्चस्व और पुरुषवादी मानसिकता अब भी कायम है। जब तक हम अपने बच्चों को घर में समानता की शिक्षा नहीं देंगे, तब तक कुछ नहीं होगा। तब तक निर्भया जैसे कानून और अन्य कानून कारगर नहीं होंगे।

हम हमेशा लड़कियों के बारे में बात करते हैं। हम लड़कों को यह क्यों नहीं बताते कि क्या सही है और क्या गलत? हमें युवा अवस्था में ही लड़कों की मानसिकता बदलने की जरूरत है।

उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं।’ अदालत ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश, रिटायर्ड पुलिसकर्मी, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, महिला आईपीएस अधिकारी और बाल कल्याण समिति के सदस्य की समिति गठित करने का सुझाव दिया। यह समिति इस मुद्दे का अध्ययन कर सकती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए स्कूलों में पालन किए जाने वाले नियमों की सिफारिश कर सकती है।

‘कर्मचारियों के बैकग्राउंड की हो जांच’

पीठ ने कहा कि वह इस मामले पर 3 सितंबर को आगे सुनवाई करेगी, तब तक सरकार उसे समिति के बारे में सूचित करेगी। अदालत ने सवाल किया, ‘प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को समय-समय पर अपने कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच करनी चाहिए। ये सभी चीजें प्रत्येक स्कूल की ओर से की जानी आवश्यक हैं।

क्या इस स्कूल ने ऐसा किया है?’ अटॉर्नी जनरल का जवाब नकारत्मक था। उन्होंने कहा कि आरोपी के माता-पिता उसी स्कूल में कार्यरत हैं, इसलिए उसे भी नौकरी पर रखा गया।

अदालत ने यह भी जानना चाहा कि क्या स्कूल परिसर से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर उसे सुरक्षित रखा गया है। सराफ ने कहा कि हार्ड डिस्क बरामद कर ली गई है और उसकी जांच की जा रही है।

The post ‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

August 28, 2024 August 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘मालदीव में तख्तापलट की कोशिश’, बैंक के एक कदम से कैसे हिल गई मुइज्जू सरकार… ‘मालदीव में तख्तापलट की कोशिश’, बैंक के एक कदम से कैसे हिल गई मुइज्जू सरकार…
Next Article बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार… बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?