By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आरोपी की पहचान के लिए होगी परेड, बदलापुर कांड की जांच में जुटी SIT ने क्या बताया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > आरोपी की पहचान के लिए होगी परेड, बदलापुर कांड की जांच में जुटी SIT ने क्या बताया…
देश

आरोपी की पहचान के लिए होगी परेड, बदलापुर कांड की जांच में जुटी SIT ने क्या बताया…

Last updated: 2024/08/28 at 11:09 AM
Share
3 Min Read
आरोपी की पहचान के लिए होगी परेड, बदलापुर कांड की जांच में जुटी SIT ने क्या बताया…
SHARE

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपियों की आइडेंटिफिकेशन परेड कराई जाएगी।

विशेष जांच दल (SIT) ने मंगलवार को यह घोषणा की। बताया गया कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह परेड होगी, जहां पीड़िताएं आरोपियों की पहचान करेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पहचान हो जाने के बाद एसआईटी आरोपियों का साइकोलॉजिकल प्रोफाइल तैयार करेगी, जिससे केस की आगे की जांच में मदद मिलेगी।

इससे पहले शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने बताया था कि स्कूल के पिछले 15 दिनों के सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। उन्होंने कहा, ‘यह जांच करना जरूरी है कि फुटेज क्यों गायब हुआ है और इसके पीछे क्या मकसद है।’

ठाणे जिले में अदालत ने बदलापुर कस्बे के स्कूल में 2 बच्चियों के यौन शोषण को लेकर गिरफ्तार व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

निजी स्कूल में सहायक के रूप में कार्यरत रहे आरोपी को उसकी पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद कल्याण में सोमवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट के कुछ सदस्यों को मामले में आरोपी बनाया गया है। मालूम हो कि आरोपी स्कूल में सहायक के रूप में नियुक्त था, जहां इस महीने की शुरूआत में घटना हुई। उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

स्कूल के शौचालय में 2 बच्चियों का यौन शोषण

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में 2 बच्चियों का यौन शोषण किया था। पिछले सप्ताह, स्कूली बच्चों के आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बदलापुर स्टेशन पर रेल पटरियों को 10 घंटे तक अवरूद्ध कर दिया था।

उन्होंने एक स्कूल भवन में तोड़फोड़ भी की।

विरोध प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव की घटनाओं में 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

The post आरोपी की पहचान के लिए होगी परेड, बदलापुर कांड की जांच में जुटी SIT ने क्या बताया… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

August 28, 2024 August 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार… बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार…
Next Article चोट पाकिस्तान को तो दर्द चीन-US को क्यों, दो दुश्मन देश मुस्लिम मुल्क के लिए क्यों दिखा रहे दरियादिली?… चोट पाकिस्तान को तो दर्द चीन-US को क्यों, दो दुश्मन देश मुस्लिम मुल्क के लिए क्यों दिखा रहे दरियादिली?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?