By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसने पर मां ने तोड़ दी चुप्पी, बोलीं- उसने मुझे बताया है कि…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसने पर मां ने तोड़ दी चुप्पी, बोलीं- उसने मुझे बताया है कि…
विदेश

सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसने पर मां ने तोड़ दी चुप्पी, बोलीं- उसने मुझे बताया है कि…

Last updated: 2024/08/30 at 12:47 AM
Share
3 Min Read
सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसने पर मां ने तोड़ दी चुप्पी, बोलीं- उसने मुझे बताया है कि…
SHARE

इस साल जून की शुरुआत में स्पेस स्टेशन पर गए एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी अब अगले साल फरवरी महीने में होगी।

नासा के दोनों एस्ट्रोनॉट्स ने बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट  से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे और एक हफ्ते में ही वापस पृथ्वी पर आना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में खराबी आने के बाद दोनों को अंतरिक्ष में लंबा समय व्यतीत करना होगा।

इस दौरान, सुनीता और बैरी के लिए दुनियाभर से लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं। सुनीता विलियम्स के पति और मां ने भी अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सुनीता की मां ने बताया कि हाल ही में मेरी बेटी से बात हुई है और उसने मुझे बताया कि सबकुछ ठीक होगा, मैं चिंता न करूं।

अमेरिकी मीडिया हाउस वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में पति माइकल ने कहा, ”वह उनकी खुशी की जगह है।” इसके अलावा, मां बोनी पांड्या ने कहा कि अगर उनकी बेटी पृथ्वी पर लौटने में अपेक्षा से अधिक समय ले रही है, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा कि विल्मोर और विलियम्स दोनों ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में अपने काम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इंटरव्यू में सुनीता विलियम्स की मां बोनी पांड्या ने अपनी बेटी को अनुभवी अंतरिक्ष यात्री बताया। उन्होंने कहा, ”मैं उसे कोई सलाह नहीं देती। वह जानती है कि क्या करना है। वह एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री है। वह 400 दिनों से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रही है।”

बता दें कि सुनीता की मां ने अपनी बेटी से दो दिन पहले ही बात की थी। उन्होंने बताया कि सुनीता ने अपनी मां से कहा कि वह उसके बारे में चिंता न करें और सबकुछ ठीक होगा।

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी बोइंग स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक और थ्रस्टर में दिक्कत आने के बाद रुक गई।

नासा एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने पिछले दिनों बताया कि स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए दोनों अंतरिक्ष यात्री अब अगले साल फरवरी में वापस आएंगे, जबकि स्टारलाइनर बिना क्रू के साथ पृथ्वी पर वापस लौटेगा।

The post सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसने पर मां ने तोड़ दी चुप्पी, बोलीं- उसने मुझे बताया है कि… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 30, 2024 August 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  मासिक शिवरात्रि कब है? नोट कर लें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट…  मासिक शिवरात्रि कब है? नोट कर लें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट…
Next Article क्या है पुरुलिया कांड? खेतों में गिराया AK-47 का जखीरा, मास्टरमाइंड को भारत लाने की उम्मीद टूटी… क्या है पुरुलिया कांड? खेतों में गिराया AK-47 का जखीरा, मास्टरमाइंड को भारत लाने की उम्मीद टूटी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..
उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….
गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?