By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छह दिन में पांच बड़े खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट की घोषणा की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > छह दिन में पांच बड़े खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट की घोषणा की
खेल

छह दिन में पांच बड़े खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट की घोषणा की

Last updated: 2024/08/30 at 12:52 PM
Share
5 Min Read
छह दिन में पांच बड़े खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट की घोषणा की
SHARE

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा काफी कम देखने को मिला है जब अचानक कई खिलाड़ियों ने काफी कम दिनों के अंतर में इस खेल से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है। पिछले 6 दिनों में देखा जाए तो 5 बड़े खिलाड़ियों ने संन्यास की घोषणा की है, जिसमें सभी का अपने इस फैसले के पीछे एक अलग ही कारण भी है। इसकी शुरुआत 29 अगस्त को शिखर धवन के संन्यास लेने के फैसले के साथ हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड के धाकड़ ओपनर डेविड मलान, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल, ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 26 साल के खिलाड़ी विल पुकोवस्की और भारतीय तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने भी 29 अगस्त तक रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया। इन सभी में जहां कुछ प्लेयर्स शायद ही अब मैदान पर खेलते हुए दिखाईं दें तो वहीं कुछ ने पहले ही दूसरी टी20 लीग में खेलने का ऐलान कर दिया है।

धवन और गेब्रियल ने एलएलसी में लिया खेलने का फैसला
शिखर धवन ने साल 2022 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था तो वहीं इसके बाद वह आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई दिए हैं। धवन ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट से भी अपने संन्यास लेने का ऐलान किया था तो सभी को काफी हैरान हुई थी क्योंकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह आईपीएल में अभी और कुछ साल खेलेंगे। हालांकि धवन ने अपने फैसले से इस स्थिति को भी पूरी तरह से साफ कर दिया था। वह इसके बाद धवन ने लीजेंड्स लीग में खेलने के बारे में फैंस को जानकारी दी जिसमें रिटायरमेंट लेने के बाद अधिकतर वर्ल्ड क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए पिछले कुछ सालों में दिखे हैं।

मलान ने नजरअंदाज किए जाने के बाद लिया संन्यास का फैसला
इंग्लैंड के लिए एक समय तीनों ही फॉर्मेट में प्रमुख ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले डेविड मलान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से लगातार चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद संन्यास लेने का फैसला लिया। मलान की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह जॉस बटलर के बाद इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली है। हालांकि मलान अभी काउंटी क्रिकेट और टी20 ब्लास्ट में खेलते हुए जरूर नजर आएंगे।

विल पुकोवस्की के संन्यास लेने के पीछे रहा ये बड़ा कारण
ऑस्ट्रेलिया के लिए जब विल पुकोवस्की ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था तो उस समय उनकी गिनती भविष्य के स्टार प्लेयर्स में की जाती थी, जिसमें उनकी तारीफ दिग्गज कंगारू खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने भी की थी। हालांकि पुकोवस्की को सिर्फ 26 साल की उम्र में ही इस खेल को अलविदा कहने का फैसला लेना पड़ा। विल पुकोस्की इतने अनलकी रहे कि उन्हें एक-दो नहीं बल्कि कुल 13 बार सिर पर चोट लगी। यही वजह है कि अब उन्हें रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कोस्की को ये बड़ा फैसला मेडिकल स्पेशलिस्ट के पैनल की सिफारिश के बाद लेना पड़ा है। पुकोवस्की को सिर पर लगातार चोट लग रही थी लेकिन मार्च में उन्हें लगी आखिरी चोट उनके लिए घातक साबित हुई।

बरिंदर सरन ने 31 साल की उम्र में किया संन्यास लेने का फैसला
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने 29 अगस्त की शाम क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने सिर्फ 31 साल की उम्र में ये फैसला लेने के पीछे की वजह को लेकर बताया कि उनके लिए संन्यास लेने का यह सही समय है। वहीं वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है लेकिन उनके संन्यास लेने के पीछे की एक वजह ये भी माना जा रहा है।

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

August 30, 2024 August 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अब बेफिक्र होकर करें सफर, रांची में ऑटो और ई-रिक्शा की हड़ताल हई खत्म अब बेफिक्र होकर करें सफर, रांची में ऑटो और ई-रिक्शा की हड़ताल हई खत्म
Next Article तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम…. तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?