By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव और अमेरिका को एक ही साथ बड़ा झटका लगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव और अमेरिका को एक ही साथ बड़ा झटका लगा
विदेश

रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव और अमेरिका को एक ही साथ बड़ा झटका लगा

Last updated: 2024/08/30 at 5:30 PM
Share
4 Min Read
रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव और अमेरिका को एक ही साथ बड़ा झटका लगा
SHARE

मास्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव और अमेरिका दोनों को एक ही साथ बड़ा झटका लगा है। रूसी मिसाइल हमले के दौरान जेलेंस्की और बाइडन को उस वक्त झटका लगा, जब अमेरिका का एफ-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया और यूक्रेन का टॉप पायलट भी मारा गया। खुद कीव ने कबूल किया है कि  लड़ाकू विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने फेसबुक पर कहा कि एफ-16 विमान उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह रूसी हवाई हमले के दौरान एक टारगेट के करीब पहुंच रहा था। टारगेट के करीब पहुंचने के दौरान उससे संपर्क टूट गया। बाद में पता चला कि लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई। इस खबर के बाद से जेलेंस्की टेंशन में आ गए होंगे। हालांकि, यूक्रेन ने दावा किया है कि क्रैश होने से पहले अमेरिकी एफ-16 ने रूस के चार क्रूज मिसाइलों को मार गिराया।दरअसल, यूक्रेन को पिछले महीने ही पहली बार अमेरिका ने अपना सबसे खास हथियार एफ-16 लड़ाकू विमान दिया था। यूक्रेन ने रूसी मिसाइल हमले के जवाब में एफ-16 को दौड़ाया था, मगर रूसी अटैक का मुकाबला करने के दौरान एक एफ-16 क्रैश हो गया। इस क्रैश में यूक्रेन का टॉप पायलट मारा गया। इस तरह यूक्रेन जंग में अमेरिका का सबसे विध्वंसक हथियार एफ-16 चकनाचूर हो गया।
एफ-16 विमान क्रैश में मारे गए पायलट की पहचान कर्नल एलेक्सी मूनफिश के रूप में हुई है। फिलहाल, यूक्रेन को रूस से युद्ध लड़ने के लिए अभी और एफ-16 की जरूरत है। खुद जेलेंस्की का कहना है कि रूस का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए उसे 100 से अधिक अमेरिकी एफ-16 विमानों की आवश्यकता है। जबकि रूस के पास 1,000 से अधिक लड़ाकू विमान हैं। बता दें कि करीब ढाई साल से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है।दरअसल, लंबे इंतजार और मांग के बाद यूक्रेन को अमेरिका ने अपना सबसे घातक हथियार दिया था। अमेरिका को एफ-16 की काबलियत पर घमंड रहता है। एफ-16 अमेरिका का मल्टी रोल वाला लड़ाकू विमान है। यह अत्यधिक युद्धाभ्यास करने योग्य है और हवा से हवा में लड़ाई और हवा से सतह पर हमले में खुद को साबित कर चुका है। यह अमेरिका का अपेक्षाकृत कम लागत वाली और अधिक ताकत वाला हथियार है। एफ-16 का क्रैश होना यूक्रेन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इससे यूक्रेन को बड़ा नुकसान हुआ है। लड़ाकू विमान तो गया ही, टॉप पायलट भी चला गया। सूत्रों की मानें तो अमेरिका ने यूक्रेन को कुल 6 एफ-16 जेट दिए थे। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 4 अगस्त को कन्फर्म किया कि यूक्रेनी पायलटों ने F-16 उड़ाना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे रूस के खिलाफ जंग में इसे मील का पत्थर बताया था। वहीं, अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि यह विमान क्रैश रूसी गोलाबारी का नतीजा नहीं है। ऐसा लगता है कि यह पायलट की गलती और यांत्रिक खराबी की वजह से हुआ।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

August 30, 2024 August 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बदमाशों और जवानों के बीच हुआ विवाद, जवानों को बेरहमी से पीटा पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बदमाशों और जवानों के बीच हुआ विवाद, जवानों को बेरहमी से पीटा
Next Article सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निरस्त होगी प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां  सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निरस्त होगी प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….
Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..
Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?