By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खस्ताहाल दमोह जबलपुर मार्ग पर ट्रक खराब, रात 12 बजे से लगा जाम, पूरी रात से फंसे हैं यात्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > खस्ताहाल दमोह जबलपुर मार्ग पर ट्रक खराब, रात 12 बजे से लगा जाम, पूरी रात से फंसे हैं यात्री
मध्यप्रदेशराज्य

खस्ताहाल दमोह जबलपुर मार्ग पर ट्रक खराब, रात 12 बजे से लगा जाम, पूरी रात से फंसे हैं यात्री

Last updated: 2024/08/31 at 1:07 PM
Share
3 Min Read
खस्ताहाल दमोह जबलपुर मार्ग पर ट्रक खराब, रात 12 बजे से लगा जाम, पूरी रात से फंसे हैं यात्री
SHARE

दमोह ।  दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे की हालत इतनी खराब हो गई है कि शुक्रवार रात दो ट्रकों के खराब हो जाने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया। रात 12 बजे से मार्ग बंद होने के कारण सैकड़ों ट्रक और यात्री बसें करीब पांच किलोमीटर की दूरी तक जाम में फंसी हैं। केवल बाइक और छोटे चार पहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं। पुलिस रात से ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में जुटी रही, लेकिन आज सुबह 11:30 बजे तक भी जाम की स्थिति बनी हुई थी।

रात में हुआ हादसा

दरअसल, दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर रात करीब लगभग 12 बजे सिग्रामपुर के पास गिरी दर्शन क्षेत्र में दो ट्रक सड़क के गड्ढों में फंसकर खराब हो गए। इससे जाम लगना शुरू हो गया गया। धीरे-धीरे, मार्ग के दोनों ओर वाहनों का फंसना शुरू हुआ, जिससे सैकड़ों ट्रक सड़क पर रुक गए। पांच किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें आने-जाने वाली यात्री बसें भी फंस गईं। सूचना मिलते ही सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुडे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सुबह तक सही नहीं हो सके ट्रक

मेकेनिक को बुलाकर ट्रकों को सुधारने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ट्रक चालू नहीं हो पाए और इस तरह से सुबह हो गई। दमोह से जबलपुर और जबलपुर से दमोह आने वाली बसों के चालक मार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। हालांकि, तेंदूखेड़ा मार्ग चालू होने से दमोह से जबलपुर जाने वाले लोग अभाना से तेंदूखेड़ा होकर निकल सके।

सड़क सही कराने मंत्री लिख चुके हैं पत्र

इस मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के सुधार के लिए जबेरा विधायक और पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र भी लिखा है, लेकिन अभी तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया है। मार्ग में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि ट्रक और बस का पूरा पहिया गड्ढे में समा जाता है।

लोग बोले- परेशानी का करना पड़ रहा सामना

जाम में फंसे लोगों ने बताया कि दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे की खस्ताहाल स्थिति के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन और प्रशासन की इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जाम के हालात को देखते हुए जबलपुर से क्रेन मंगाने की बात कही है ताकि जल्द ही यातायात चालू हो सके।

You Might Also Like

जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को , पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाई, 2300 से अधिक जोड़े होंगे परिणय सूत्र आबद्ध….

उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन…..

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..

जन-जन की आस्था का सेतु बनी ‘रामलला दर्शन योजना’, श्रद्धा से सम्मान और आस्था से आत्मविश्वास तक की ऐतिहासिक यात्रा- पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल….

August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मां ने चौथी बेटी की हत्या, गला घोंटने के बाद बनाई झूठी कहानी मां ने चौथी बेटी की हत्या, गला घोंटने के बाद बनाई झूठी कहानी
Next Article बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव: किसानों को सतर्क रहने की सलाह, वेदर रिपोर्ट पर रखें नजर  बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव: किसानों को सतर्क रहने की सलाह, वेदर रिपोर्ट पर रखें नजर 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..
जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को , पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाई, 2300 से अधिक जोड़े होंगे परिणय सूत्र आबद्ध….
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को , पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाई, 2300 से अधिक जोड़े होंगे परिणय सूत्र आबद्ध….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन…..
उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?