By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश सहित चार राज्‍यों में छापा, हुई कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश सहित चार राज्‍यों में छापा, हुई कार्रवाई
देश

नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश सहित चार राज्‍यों में छापा, हुई कार्रवाई

Last updated: 2024/08/31 at 11:00 PM
Share
4 Min Read
नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश सहित चार राज्‍यों में छापा, हुई कार्रवाई
SHARE

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नक्सल फंडिंग मामले की जांच को लेकर शुक्रवार उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा में छापेमारी की। उप्र के प्रयागराज और महराजगंज में दो युवकों से लंबी पूछताछ की। मोबाइल और तलाशी में मिले दस्तावेज, पत्रिकाएं आदि चीजें टीम साथ ले गई।

लखनऊ में केस दर्ज, हुई कार्रवाई

टीम ने युवकों को लखनऊ में एनआईए कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। पंजाब के बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की प्रदेश महासचिव सुखविंदर कौर व हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले अधिवक्ता पंकज त्यागी के आवास पर भी छापेमारी की। बताया जाता है कि जनवरी 2023 में लखनऊ में दर्ज एक मामले को लेकर कार्रवाई की गई है।

आठ घंटे चली पूछताछ

एनआईए की डीएसपी रश्मि शुक्ला के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम सुबह प्रयागराज में आशीष लाज पहुंची। वहां पर किराये के कमरे में रहने वाले आगरा निवासी देवेंद्र आजाद को अधिकारियों ने नोटिस दिखाया। उसके रूम पार्टनर को बाहर कर दिया। कमरा बंद कर उससे आठ घंटे पूछताछ की। उसके दो लैपटॉप और मोबाइल फोन को भी चेक किया।

युवक बोला- मेरा किसी से कोई लेना देना नहीं

चैटिंग के बारे में पूछताछ की गई। कमरे में मिली एक पत्रिका में छपे उसके लेख के बारे में सवाल किए गए। उसे 15 सितंबर को एनआईए कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। दोपहर करीब 12 बजे टीम दो पत्रिकाएं, नागरिक समाज का पर्चा लेकर लखनऊ के लिए निकल गई। देवेंद्र आजाद का कहना था कि वह अध्ययन के लिए प्रयागराज आया है, उसका किसी मामले से लेना-देना नहीं है।

महराजगंज के करमहिया गांव में हुई छापेमारी

इसी तरह महराजगंज जिले के करमहिया गांव में जितेंद्र गुप्ता के घर चार घंटे तक तलाशी ली। जितेंद्र से गहन पूछताछ की। जितेंद्र ने बताया कि मोबाइल, डायरी और पढ़ने वाली दो पत्रिका एनआईए की टीम अपने साथ ले गई है। 10 सितंबर को उसे एनआईए कार्यालय लखनऊ में बुलाया गया है।

अरविंद को तलाशने पहुंची थी एनआईए

जितेंद्र के अनुसार कोरोना काल के पहले वह जिस इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाता था, वहीं अरविंद नाम का युवक भी पढ़ाता था। दोनों का साथ वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक रहा। अरविंद खुद को उत्तराखंड का बताता था। वह स्कूल छोड़कर चला गया तो कुछ समय बाद उसकी तलाश में एनआईए टीम विद्यालय पर आई थी। उस समय पता चला अरविंद उत्तराखंड नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और नक्सलियों से उसके संबंध हैं।

बठिंडा में छह घंटे तक तलाशी

उधर, पंजाब के बठिंडा में टीम ने सुबह करीब पांच बजे सुखविंदर कौर के घर दबिश दी। छह घंटे घर की तलाशी लेने और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर लौट गई। उस वक्त सुखविंदर पटियाला के शंभू बार्डर पर किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए गई थीं। उनके पति हरभिंदर जलाल ने बताया कि लखनऊ में एक मामले में उसका नाम आने पर अदालत से सर्च वारंट के आधार पर एनआईए ने यह दबिश दी थी।

सोनीपत में पंकज त्यागी से पूछताछ

टीम घर से विभिन्न संगठनों और वामपंथी विचारधारा से संबंधित साहित्य, उसका मोबाइल, पेन ड्राइव तथा अन्य सामान लेकर गई है। सोनीपत में पंकज त्यागी को टीम सेक्टर-27 थाना में भी लेकर गई, जहां तीन घंटे तक पूछताछ की गई। बाद में उनको छोड़ दिया। उन्हें नौ सितंबर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सच बोलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच हो।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लोकल ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाये जाने की दायर याचिका पर, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 3 सितंबर को लोकल ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाये जाने की दायर याचिका पर, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 3 सितंबर को
Next Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..
राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?