By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मप्र कई जिलों में तेज बारिश…विदिशा में बारिश से शिवराज के कार्यक्रम का पंडाल गिरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > मप्र कई जिलों में तेज बारिश…विदिशा में बारिश से शिवराज के कार्यक्रम का पंडाल गिरा
देश

मप्र कई जिलों में तेज बारिश…विदिशा में बारिश से शिवराज के कार्यक्रम का पंडाल गिरा

Last updated: 2024/09/02 at 11:00 AM
Share
3 Min Read
मप्र कई जिलों में तेज बारिश…विदिशा में बारिश से शिवराज के कार्यक्रम का पंडाल गिरा
SHARE

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटों में आंध्र के विजयवाड़ा में लैंडस्लाइड में 5 लोगों की मौत हो गई। गुंटूर में 3 लोग नहर में डूब गए। तेलंगाना में केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे पटरी बह गई। दिल्ली-विजयवाड़ा रूट पर सभी ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। आंध्र और तेलंगाना आने-जाने वाली करीब 6 ट्रेनें कैंसिल और 9 डायवर्ट की गई हैं। वहीं मप्र में बारिश का सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। भोपाल, इंदौर में दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। विदिशा में दोपहर करीब 2 बजे काले बादल छाए और पानी गिरने लगा। कुछ ही मिनटों में निचले इलाकों में पानी भर गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक भवन में लगाया गया पंडाल गिर गया।
मौसम विभाग ने तेलंगाना में सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भी 5 दिन का अलर्ट है। मप्र-राजस्थान में सितंबर शुरू होने के साथ तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बाढ़ और लैंडस्लाइड की भी संभावना जताई है। गुजरात के वडोदरा में 27 से 29 अगस्त के बीच 24 मगरमच्छ रिहाइशी इलाकों में घुस गए।
उत्तर प्रदेश में बीते 7 दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वाराणसी में 55 घाट गंगा में डूबे हुए हैं। बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। मौसम विभाग ने बताया कि अगस्त में देश के नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में 253.9 मिमी बारिश हुई। 2001 के बाद से अब तक यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है।सितंबर में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। सितंबर में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा से बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा लैंडस्लाइड को लेकर भी अलर्ट रहना होगा।
मौसम विभाग ने 2 सितंबर को कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात के कई जिलों में अगले 3 दिन तक बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट रहेगा। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान जताया है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

September 2, 2024 September 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोल्ड कॉफी कड़वी लगी तो मिलाई एक्स्ट्रा चीनी, बाद में मिला कॉचरोच तो उड़े होश; एफआईआर दर्ज… कोल्ड कॉफी कड़वी लगी तो मिलाई एक्स्ट्रा चीनी, बाद में मिला कॉचरोच तो उड़े होश; एफआईआर दर्ज…
Next Article कांग्रेस से निकाली गईं कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला, कहा था- इंप्रेस करना पड़ता है… कांग्रेस से निकाली गईं कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला, कहा था- इंप्रेस करना पड़ता है…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..
पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मजदूरी छोड़ राजकुमारी बनीं लखपति दीदी, बिहान से जुड़कर कर बनीं कार और ट्रेक्टर की मालकिन…..
मजदूरी छोड़ राजकुमारी बनीं लखपति दीदी, बिहान से जुड़कर कर बनीं कार और ट्रेक्टर की मालकिन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में मैनुअल स्केवेंजर्स हेतु राज्य स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक संपन्न….
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में मैनुअल स्केवेंजर्स हेतु राज्य स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक संपन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?