By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आईसीजी के हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपात लैंडिंग, तीन सदस्य लापता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > आईसीजी के हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपात लैंडिंग, तीन सदस्य लापता
राज्य

आईसीजी के हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपात लैंडिंग, तीन सदस्य लापता

Last updated: 2024/09/03 at 5:30 PM
Share
3 Min Read
आईसीजी के हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपात लैंडिंग, तीन सदस्य लापता
SHARE

नई दिल्ली,। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) हेलीकॉप्टर को सोमवार रात को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें चार चालक दल के सदस्य सवार थे। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है और तीन सदस्यों की तलाश जारी है।
तटरक्षक बल ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए जहाज के पास जा रहा था। सदस्यों की तलाशी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसमें मदद के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए गए हैं। विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है।
तटरक्षक बल ने एक बयान जारी कर कहा कि गुजरात में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान से लोगों की जान बचाने वाले भारतीय तटरक्षक बल के एएलएच को पोरबंदर से करीब 45 किलोमीटर दूर भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर सवार गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्यों को मेडिकल सहायता के लिए सोमवार को देर रात रवाना किया गया था। उक्त अभियान के दौरान आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर को समुद्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें चार चालक दल के सदस्य सवार थे। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है और तीन चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी है। विमान का मलबा मिल गया है।
वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
सोमवार रात राजस्थान के बाड़मेर में उत्तरलाई वायुसेना एयरबेस क्षेत्र के पास वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लड़ाकू विमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मिग-29 आग में जलता दिख रहा है। यह घटना आलणियो की ढाणी स्थित मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल एमपीटी रोड के पास हुई। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित है। पुलिस ने बताया कि विमान रात बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह घटना आबादी वाले इलाके से दूर हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मिग-29 ने लैंडिंग जोन से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से पायलट सुरक्षित निकल गया, लेकिन विमान पूरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

You Might Also Like

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर…..

पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा….

यातायात नियमों के प्रति आमजनों को करें जागरूक: मंत्री श्री रामविचार नेताम

भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट: छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र….

होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णय से किसानों में उत्साह….

September 3, 2024 September 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कबीरधाम के तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस छत्तीसगढ़-कबीरधाम के तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Next Article छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर, चिरायु टीम स्कूलों में कर रहीं बच्चों को चिन्हित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर…..
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा….
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
यातायात नियमों के प्रति आमजनों को करें जागरूक: मंत्री श्री रामविचार नेताम
यातायात नियमों के प्रति आमजनों को करें जागरूक: मंत्री श्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट: छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र….
भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट: छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?